Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में आंधी-बारिश की चेतावनी, तेज हवाओं से बढ़ सकती है परेशानी
    झारखंड

    झारखंड में आंधी-बारिश की चेतावनी, तेज हवाओं से बढ़ सकती है परेशानी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 4, 2026Updated:June 4, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मौसम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची केंद्र ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना व्यक्त है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में सुबह से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 4 जून को राज्य के पूर्वी और उससे सटे मध्य प्रदेश में मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने और वज्रपात की आशंका है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

    5 जून को भी कई इलाकों में हो सकती है बारिश

    5 जून को भी मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना नहीं है। राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उससे सटे मध्य भागों को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि पूरे दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

    रांची में भी बने रहेंगे बारिश के आसार

    राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में भी मौसम का यही रुख बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 5 जून तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और गर्जन वाले बादल बनने की संभावना है। वहीं 6 और 7 जून को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। ऐसे में लोगों को बीच-बीच में गर्मी और उमस के साथ बारिश का भी सामना करना पड़ सकता है।

    तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी

    हालांकि बारिश की संभावना बनी हुई है, लेकिन अगले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के संकेत भी मिले हैं। मौसम विभाग के अनुसार रांची में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।

    लोगों को सतर्क रहने की सलाह

    मौसम विभाग ने गरज-चमक और वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है। किसानों को भी मौसम का अपडेट देखते हुए खेतों में काम करने की सलाह दी गई है।

    Also Read ; मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, 10 की मौ’त, 25 से ज्यादा झुलसे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, 10 की मौ’त, 25 से ज्यादा झुलसे
    Next Article बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शव, इलाके में सनसनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.