Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Jun, 2026 ♦ 2:30 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गोड्डा»गोड्डा में ब्राउन शुगर का काला कारोबार बेनकाब, तीन तस्कर गिरफ्तार
    गोड्डा

    गोड्डा में ब्राउन शुगर का काला कारोबार बेनकाब, तीन तस्कर गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJune 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Godda : गोड्डा जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोड्डा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रतापपुर हटिया के पास छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 20 पुड़िया में पैक 2.78 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई है।

    गोड्डा डीएसपी आकाश भारद्वाज के अनुसार बीते एक जून को दोपहर करीब 12 बजे एसपी मुकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि खटनई और प्रतापपुर हटिया से आमड़ाकामत जाने वाली सड़क पर बरगद के पेड़ के नीचे कुछ लोग ब्राउन शुगर का सेवन करने और उसकी खरीद-बिक्री के लिए जुटे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद एसपी ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। एसपी के आदेश पर डीएसपी आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने खटनई शिव मंदिर और प्रतापपुर हटिया के आसपास छापेमारी अभियान चलाया। इसी दौरान प्रतापपुर हटिया के पास संदिग्ध गतिविधियों में शामिल तीन लोगों को पकड़ लिया गया।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खटनई निवासी सत्यजीत पासवान (19 वर्ष), गौरव कुमार (22 वर्ष) और बालमुकुंद साह (40 वर्ष) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से 20 पुड़िया में पैक 2.78 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। इसके अलावा एक पैकेट सिगरेट और एक माचिस की डिब्बी भी जब्त की गई। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनके पास ब्राउन शुगर कहां से पहुंच रही थी और इसके पीछे कौन लोग जुड़े हुए हैं। डीएसपी का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। ऐसे कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।

    Also Read : मजदूरी नहीं मिलने पर फूटा मजदूरों का गुस्सा, एचआर मैनेजर से की मारपीट

    Illicit Brown Sugar Racket Busted in Godda; Three Traffickers Arrested गोड्डा में ब्राउन शुगर का काला कारोबार बेनकाब तीन तस्कर गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमजदूरी नहीं मिलने पर फूटा मजदूरों का गुस्सा, एचआर मैनेजर से की मारपीट

    Related Posts

    गुमला

    मजदूरी नहीं मिलने पर फूटा मजदूरों का गुस्सा, एचआर मैनेजर से की मारपीट

    June 2, 2026
    चाईबासा

    आपसी विवाद में महिला की गला रेतकर ह’त्या, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    चाईबासा

    20 चोरी की बाइक, 2 शातिर चोर और 30 लाख का खेल… चाईबासा पुलिस ने ऐसे खोला पूरा राज

    June 2, 2026
    Latest Posts

    गोड्डा में ब्राउन शुगर का काला कारोबार बेनकाब, तीन तस्कर गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मजदूरी नहीं मिलने पर फूटा मजदूरों का गुस्सा, एचआर मैनेजर से की मारपीट

    June 2, 2026

    आपसी विवाद में महिला की गला रेतकर ह’त्या, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    20 चोरी की बाइक, 2 शातिर चोर और 30 लाख का खेल… चाईबासा पुलिस ने ऐसे खोला पूरा राज

    June 2, 2026

    महुआ शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, थाने पहुंचकर किया प्रदर्शन

    June 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.