Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Jun, 2026 ♦ 10:48 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में मौसम का डबल रोल, कई इलाकों में बारिश तो कुछ जिलों में बढ़ेगी गर्मी
    झारखंड

    झारखंड में मौसम का डबल रोल, कई इलाकों में बारिश तो कुछ जिलों में बढ़ेगी गर्मी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 2, 2026Updated:June 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बारिश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। एक तरफ कई इलाकों में लोगों को गर्मी और उमस परेशान कर रही है, तो दूसरी तरफ कुछ जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि राहत लेकर आ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक हफ्ते तक राज्य में मौसम का यही बदला हुआ मिजाज देखने को मिल सकता है। राजधानी रांची के कई इलाकों में अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ बारिश हुई और कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि राज्य के कई अन्य हिस्सों में दिनभर तेज धूप और गर्मी का असर बना रहा।

    साइक्लोनिक सिस्टम का दिख रहा असर

    मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की ओर सक्रिय एक दूसरे साइक्लोनिक सिस्टम का असर राज्य के मौसम पर पड़ रहा है। यही वजह है कि कहीं तेज धूप तो कहीं बादल, बारिश और आंधी जैसी स्थिति बन रही है।

    आज दक्षिणी और मध्य जिलों में बारिश-आंधी की संभावना

    मौसम विभाग के अनुसार 2 जून को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। खासकर दक्षिणी और उससे सटे मध्य भागों में कई स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 3 जून को भी राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा। कई जगहों पर बादल गरजने, तेज हवा चलने और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

    4 और 5 जून को हल्की से मध्यम बारिश के संकेत

    4 और 5 जून को भी मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना नहीं है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।मौसम विभाग ने किसानों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है। वहीं आम लोगों से भी अपील की गई है कि आंधी, बारिश और वज्रपात के दौरान सावधानी बरतें। तेज हवा और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले स्थानों पर जाने से बचें।

    Also Read : ADG ने पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे को किया सम्मानित, बेहतर पुलिसिंग के लिए दिया सम्मान

    Bihar Jharkhand Weather Breaking news Jharkhand Cyclonic Circulation Heavy Rain Alert imd alert Jharkhand climate Jharkhand Heatwave Jharkhand news Jharkhand Rain Alert Jharkhand Today Jharkhand weather lightning alert Monsoon News monsoon update Rain and Thunderstorm rainfall forecast ranchi news Ranchi Rain Ranchi weather Strong Wind Alert Thunderstorm Alert weather department weather forecast weather news weather update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleADG ने पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे को किया सम्मानित, बेहतर पुलिसिंग के लिए दिया सम्मान
    Next Article रांची के इन इलाकों में अब 24 घंटे बिजली, ट्रांसफार्मर खराब होने पर भी नहीं होगी परेशानी

    Related Posts

    गुमला

    मवेशी को बचाने की कोशिश में पलटा ट्रैक्टर, सात लोग गंभीर रूप से घायल

    June 2, 2026
    कोर्ट की खबरें

    कोर्ट की सख्ती के बाद जागा JPSC, 22 महीने बाद जारी की फाइनल आंसर-की

    June 2, 2026
    झारखंड

    रांची के इन इलाकों में अब 24 घंटे बिजली, ट्रांसफार्मर खराब होने पर भी नहीं होगी परेशानी

    June 2, 2026
    Latest Posts

    मवेशी को बचाने की कोशिश में पलटा ट्रैक्टर, सात लोग गंभीर रूप से घायल

    June 2, 2026

    कोर्ट की सख्ती के बाद जागा JPSC, 22 महीने बाद जारी की फाइनल आंसर-की

    June 2, 2026

    रांची के इन इलाकों में अब 24 घंटे बिजली, ट्रांसफार्मर खराब होने पर भी नहीं होगी परेशानी

    June 2, 2026

    झारखंड में मौसम का डबल रोल, कई इलाकों में बारिश तो कुछ जिलों में बढ़ेगी गर्मी

    June 2, 2026

    ADG ने पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे को किया सम्मानित, बेहतर पुलिसिंग के लिए दिया सम्मान

    June 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.