Ranchi : राजधानी में 1980 के दशक में कानून व्यवस्था की कमान संभालने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी विद्यानंद मिश्र नहीं रहे। वह 82 वर्ष के थे। डीआईजी रैंक से सेवानिवृत्त हुए थे। वह मूल रूप से हरिहरपुर, दरभंगा के रहने वाले थे। वर्ष 1980 के दशक में रांची के सिटी एसपी भी रह चुके थे। मोहराबादी स्थित कुसुम विहार में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पुत्र दीपक मिश्र एक अखबार में कार्यरत हैं। उनकी अंतिम यात्रा सोमवार को सुबह 11 बजे मोरहाबादी कुसुम विहार स्थित आवास से हरमू मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। इस खबर के बाद से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।
Also Read : एक अपशब्द, बेकाबू गुस्सा और ह’त्या… 48 घंटे में खुला जंगल में मिले शव का खौफनाक राज


