Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रोपवे केबल विवाद में चली गोली, पुलिस ने 48 घंटे में दो आरोपियों को दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    रोपवे केबल विवाद में चली गोली, पुलिस ने 48 घंटे में दो आरोपियों को दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 31, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र स्थित जामाडोबा डुमरी नंबर-2 में हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में इस्तेमाल की गई दो बाइक भी बरामद कर ली गई हैं। पुलिस अब फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। रविवार को सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चंद महतो ने मीडिया को बताया कि 29 मई को डुमरी नंबर-2 निवासी 28 वर्षीय रिक्की सिंह को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

    घायल रिक्की सिंह की पत्नी चंदा कौर के आवेदन पर जोड़ापोखर थाना में कांड दर्ज किया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर सिंदरी एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान पुलिस ने नानक सिंह और आरिफ अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई दो बजाज पल्सर 220 बाइक भी बरामद कर ली। दोनों बाइक बोकारो स्टील रेलवे स्टेशन क्षेत्र से बरामद हुई हैं।

    पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने कई अहम खुलासे किए। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन वे हर्ष सिंह और गौरव सिंह के साथ रिक्की सिंह के घर के पास रखे रोपवे केबल को उठाने गए थे। इसी दौरान रिक्की सिंह और उसके भाई विजय उर्फ दारा सिंह के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़कर गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया।

    पुलिस के अनुसार विवाद के बाद दोनों पक्ष जामाडोबा पेट्रोल पंप के पास पहुंच गए, जहां हर्ष सिंह ने गुस्से में रिक्की सिंह पर गोली चला दी। गोली लगने से रिक्की गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि रिक्की सिंह और उसके दोनों भाई पहले गौरव सिंह उर्फ गोपु के साथ मिलकर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। हालांकि वर्तमान गोलीबारी के पीछे की असली वजह क्या थी और इसके पीछे कोई बड़ा आपराधिक नेटवर्क काम कर रहा था या नहीं, इसकी जांच अभी जारी है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Also Read : एक अपशब्द, बेकाबू गुस्सा और ह’त्या… 48 घंटे में खुला जंगल में मिले शव का खौफनाक राज

    Shots Fired in Ropeway Cable Dispute; Police Apprehend Two Accused Within 48 Hours पुलिस ने 48 घंटे में दो आरोपियों को दबोचा रोपवे केबल विवाद में चली गोली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक अपशब्द, बेकाबू गुस्सा और ह’त्या… 48 घंटे में खुला जंगल में मिले शव का खौफनाक राज
    Next Article रांची के पूर्व सिटी एसपी विद्यानंद मिश्र नहीं रहे, कुसुम विहार में ली अंतिम सांस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.