Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 30, 2026Updated:May 30, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : राजधानी दिल्ली में सुरक्षा बलों और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकवादी नेटवर्क का पर्दाफाश करने का दावा किया है। इस कार्रवाई में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और अंतरराष्ट्रीय अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों के इशारों पर काम कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी देश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय थे और उन्हें विदेश से निर्देश मिल रहे थे। इस कार्रवाई को हाल के सालों में आतंकवादियों के खिलाफ हुई बड़ी सफलताओं में नतीजे जा रहा है।

    ISI पर मास्टरमाइंड होने का शक

    जांच एजेंसियों को शक है कि पूरे नेटवर्क की कमान पाकिस्तान में बैठे लोगों के हाथ में थी। बताया जा रहा है कि नेटवर्क का एक हिस्सा अंडरवर्ल्ड डॉन से जुड़े लोगों के संपर्क में था, जबकि दूसरे हिस्से का संचालन पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी नामक व्यक्ति के जरिए किया जा रहा था। एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि आरोपियों को फंडिंग, हथियार और अन्य संसाधन कैसे उपलब्ध कराए जा रहे थे। फिलहाल पूरे मामले के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन को खंगाला जा रहा है।

    दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और पंजाब से हुई गिरफ्तारियां

    जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और पंजाब से की गई है। अलग-अलग स्थानों पर की गई छापेमारी के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को कई अहम सुराग मिले हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों के कब्जे से विदेशी हथियार, ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। बरामद सामान की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है ताकि उसके स्रोत और इस्तेमाल की संभावित योजना का पता लगाया जा सके।

    बड़े प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की थी साजिश

    सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का नेटवर्क देश के कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था। संभावित लक्ष्यों में पावर प्लांट, बिजली उत्पादन और वितरण केंद्र, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन समेत कई रणनीतिक संस्थान शामिल थे। जांच एजेंसियों को यह भी आशंका है कि सुरक्षा बलों और जवानों को भी निशाना बनाने की तैयारी की जा रही थी। हालांकि, अभी तक इस संबंध में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

    फंडिंग और हथियार सप्लाई की जांच जारी

    मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल सेल और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की फंडिंग, हथियारों की आपूर्ति और विदेशी संपर्कों की गहन जांच कर रही हैं। जांचकर्ताओं की कोशिश है कि यह पता लगाया जा सके कि देश के अन्य हिस्सों में भी इस नेटवर्क के सदस्य सक्रिय हैं या नहीं। सुरक्षा एजेंसियां आरोपियों से पूछताछ कर उनके संपर्कों और गतिविधियों की जानकारी जुटा रही हैं। कई डिजिटल उपकरण और दस्तावेज भी जांच के दायरे में हैं।

    प्रेस ब्रीफिंग में हो सकता है बड़ा खुलासा

    इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की ओर से विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की संभावना है। पुलिस मुख्यालय में आयोजित होने वाली प्रेस ब्रीफिंग में गिरफ्तारियों, बरामद हथियारों और नेटवर्क के काम करने के तरीके को लेकर कई अहम खुलासे हो सकते हैं।सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से देश के संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर संभावित बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया गया है। फिलहाल जांच जारी है और एजेंसियां नेटवर्क से जुड़े हर पहलू की पड़ताल में जुटी हैं।

    Also Read : पलामू में पारा शिक्षक की मौत पर बवाल, दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना घेराव
    airport security anti-terror operation Breaking news counter-terrorism Crime news Dawood Ibrahim delhi news Delhi Police Delhi Police Special Cell Delhi Terror Module Explosives Recovery Grenade Recovery hindi news india news India security intelligence agencies ISI Latest news mumbai news National news national security Pakistan ISI Power Plant Security Punjab News railway station security Rajasthan News security agencies Shahzad Bhatti Special Cell Operation Strategic Installations Terror Arrest terror conspiracy Terror Funding Terror Network Terror Plot Foiled Underworld Connection
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में पारा शिक्षक की मौत पर बवाल, दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना घेराव
    Next Article चिंगारी से मची तबाही : हाईटेंशन तार से सटते ही कंटेनर बना आग का गोला

    Related Posts

    आदिवासी

    दस डॉलर के कारण फिजी में फंसे हक्की-पिक्की समुदाय, कर्नाटक सरकार से मदद की गुहार

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    17 दिन से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे जयराम महतो, बोले- चुप्पी तोड़े सरकार

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के नेता ने हिला दी महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार की कुर्सी, आखिर कौन हैं वो?

    July 15, 2026
    आदिवासी

    क्या बढ़ सकती है भोलानाथ सिंह की मुश्किलें? असुंता लकड़ा की शिकायत पर खेल मंत्रालय ने दिया जांच का आदेश

    July 14, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा: तेंदूपत्ता तोड़ने वाले आदिवासियों को बड़ी सौगात, 25 फीसदी बोनस के साथ बढ़ी मजदूरी

    July 14, 2026
    Latest Posts

    दस डॉलर के कारण फिजी में फंसे हक्की-पिक्की समुदाय, कर्नाटक सरकार से मदद की गुहार

    July 15, 2026

    17 दिन से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे जयराम महतो, बोले- चुप्पी तोड़े सरकार

    July 15, 2026

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026

    झारखंड के नेता ने हिला दी महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार की कुर्सी, आखिर कौन हैं वो?

    July 15, 2026

    क्या बढ़ सकती है भोलानाथ सिंह की मुश्किलें? असुंता लकड़ा की शिकायत पर खेल मंत्रालय ने दिया जांच का आदेश

    July 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.