Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 May, 2026 ♦ 9:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा»शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता की मौत, ससुरालवाले स्कॉर्पियो की किस्त का बना रहे थे दबाव
    कोडरमा

    शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता की मौत, ससुरालवाले स्कॉर्पियो की किस्त का बना रहे थे दबाव

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 29, 2026Updated:May 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र स्थित बगड़ो पंचायत के बरमसिया गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान काजल परवीन के रूप में हुई है। शादी को अभी महज दो महीने ही हुए थे, लेकिन अब मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। मृतका के परिजनों ने बरमसिया गांव पहुंचकर हंगामा किया। वहीं, घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।

    दो महीने पहले हुई थी शादी

    मृतका के भाई सरफराज अंसारी ने बताया कि उनकी बहन काजल परवीन की शादी 31 मार्च 2026 को मुस्लिम रीति-रिवाज से बरमसिया गांव निवासी मोनसीर अंसारी के साथ हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों तक सबकुछ ठीक था, लेकिन कुछ समय बाद ससुराल पक्ष की ओर से दहेज में स्कॉर्पियो की मांग की जाने लगी। परिजनों का कहना है कि दबाव बढ़ने पर उन्होंने किसी तरह तीन लाख रुपये भी दिए थे।

    स्कॉर्पियो की किस्त के लिए बनाया जा रहा था दबाव

    मायके पक्ष का आरोप है कि तीन लाख रुपये मिलने के बाद भी ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद स्कॉर्पियो की दूसरी किस्त भरने के लिए और पैसों की मांग की जाने लगी। सरफराज अंसारी ने आरोप लगाया कि जब परिवार ने अतिरिक्त पैसे देने से इनकार कर दिया तो काजल को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। उन्होंने कहा कि उनकी बहन की गला घोंटकर हत्या की गई और बाद में मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

    घटना के बाद ससुराल पक्ष फरार

    घटना की सूचना मिलते ही डोमचांच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया। इधर, घटना के बाद से मृतका के पति समेत ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं। इससे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। डोमचांच थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष में भारी आक्रोश है। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।

    Also Read : रांची पुलिस ने तोड़ी PLFI की कमर, 50 से ज्यादा मामलों में वांटेड स्टेट चीफ अमृत होरो को दबोचा

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची पुलिस ने तोड़ी PLFI की कमर, 50 से ज्यादा मामलों में वांटेड स्टेट चीफ अमृत होरो को दबोचा
    Next Article बिजली व्यवस्था पर लातेहार डीसी सख्त, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित काम जल्द करें पूरा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जलस्रोतों पर कब्जा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त : सीएम हेमंत

    May 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छठ तालाब के पास नशे का कारोबार ध्वस्त, ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    May 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फ्लैट में चल रही थी साइबर ठगी की पाठशाला, 50 पासबुक और 26 डेबिट कार्ड के साथ 5 गिरफ्तार

    May 29, 2026
    Latest Posts

    जलस्रोतों पर कब्जा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त : सीएम हेमंत

    May 29, 2026

    छठ तालाब के पास नशे का कारोबार ध्वस्त, ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    May 29, 2026

    फ्लैट में चल रही थी साइबर ठगी की पाठशाला, 50 पासबुक और 26 डेबिट कार्ड के साथ 5 गिरफ्तार

    May 29, 2026

    बिजली व्यवस्था पर लातेहार डीसी सख्त, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित काम जल्द करें पूरा

    May 29, 2026

    शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता की मौत, ससुरालवाले स्कॉर्पियो की किस्त का बना रहे थे दबाव

    May 29, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.