Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 May, 2026 ♦ 2:08 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कुख्यात गैंगस्टर विकास तिवारी को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत
    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात गैंगस्टर विकास तिवारी को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : कुख्यात गैंगस्टर विकास तिवारी को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट के वेकेशन बेंच के न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय की अदालत ने सीआईडी केस संख्या 08/2024 में विकास तिवारी को जमानत दे दी है। अदालत ने मामले में प्रस्तुत साक्ष्यों और सीआईडी की दलीलों पर सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया।

    बताया जा रहा है कि यह मामला रंगदारी और जबरन वसूली से जुड़ा हुआ है। सीआईडी की ओर से दर्ज केस में आरोप लगाया गया था कि विकास तिवारी और उसके सहयोगी मुकेश साव ने लोगों को जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी वसूलने की कोशिश की थी। मामले की जांच के बाद सीआईडी ने चार्जशीट भी अदालत में दाखिल की थी।

    सुनवाई के दौरान प्रार्थी पक्ष की ओर से अधिवक्ता हेमंत कुमार सिकरवार, मौली सिन्हा और अमनदीप ने अदालत में पक्ष रखा। बचाव पक्ष ने दलील दी कि मामले में पर्याप्त और ठोस साक्ष्य उपलब्ध नहीं हैं। वहीं सीआईडी की ओर से अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा ने अदालत में पक्ष रखा।

    दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने साक्ष्यों के अभाव और मामले में तथ्यों की कमी को आधार मानते हुए विकास तिवारी को जमानत देने का आदेश दिया। हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद कानूनी और अपराध जगत में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

    हालांकि, मामले की सुनवाई अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। CID द्वारा दाखिल चार्जशीट और अन्य पहलुओं पर निचली अदालत में सुनवाई आगे भी चलती रहेगी।

    Also Read : ‘जान है तो जहान है’ : सरायकेला पुलिस ने हेलमेट बांटकर चलाया जागरूकता अभियान

    Notorious gangster Vikas Tiwari granted bail by the Jharkhand High Court. कुख्यात गैंगस्टर विकास तिवारी को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘जान है तो जहान है’ : सरायकेला पुलिस ने हेलमेट बांटकर चलाया जागरूकता अभियान
    Next Article IAS छवि रंजन ने संभाली खेल निदेशक की कमान, झारखंड के खिलाड़ियों को मिलेगी नई उड़ान

    Related Posts

    झारखंड

    आलमगीर आलम के भरोसे पर खत्म हुआ शेरशाहबादी समाज का धरना

    May 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ में बड़ी वारदात की तैयारी फेल, राहुल दुबे गैंग के 7 गुर्गे धराये

    May 26, 2026
    कोर्ट की खबरें

    रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपियों को नहीं मिली राहत, जमानत पर फैसला अब 3 जून को

    May 26, 2026
    Latest Posts

    आलमगीर आलम के भरोसे पर खत्म हुआ शेरशाहबादी समाज का धरना

    May 26, 2026

    रामगढ़ में बड़ी वारदात की तैयारी फेल, राहुल दुबे गैंग के 7 गुर्गे धराये

    May 26, 2026

    रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपियों को नहीं मिली राहत, जमानत पर फैसला अब 3 जून को

    May 26, 2026

    IAS छवि रंजन ने संभाली खेल निदेशक की कमान, झारखंड के खिलाड़ियों को मिलेगी नई उड़ान

    May 26, 2026

    कुख्यात गैंगस्टर विकास तिवारी को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

    May 26, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.