Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»रांची में युवक की आंख में मारी गोली, दो महीने बाद दर्ज हुई FIR
    क्राइम

    रांची में युवक की आंख में मारी गोली, दो महीने बाद दर्ज हुई FIR

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 26, 2026Updated:May 26, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के चुटिया थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की आंख में गोली मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना करीब दो महीने पुरानी बताई जा रही है, लेकिन पीड़ित की आंख की रोशनी चले जाने के बाद मामला अब पुलिस तक पहुंचा है और प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज है और लोग इस घटना को लेकर हैरानी जता रहे हैं।

    घर के सामने अचानक चला दी गोली

    गोसाई टोली निवासी इंदर कुमार महतो ने चुटिया थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 26 मार्च की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह अपने घर के सामने थे। इसी दौरान राजा कुमार वहां पहुंचा और बिना किसी वजह के उन पर गोली चला दी। गोली सीधे उनकी बाईं आंख में लगी। गोली लगते ही वह वहीं गिर पड़े और परिवार वाले आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।

    इलाज कराया, लेकिन आंख की रोशनी नहीं बची

    घटना के बाद परिजनों ने इंदर कुमार को इलाज के लिए पहले कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल में भर्ती कराया। बाद में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। काफी इलाज के बावजूद उनकी बाईं आंख की रोशनी नहीं बच सकी। पीड़ित का कहना है कि डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी आंख की रोशनी चली गई।

    मामला दर्ज नहीं कराने का बनाते रहे दबाव

    पीड़ित ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद आरोपी राजा कुमार और उसके पिता धनेश्वर महतो लगातार उन पर मामला दर्ज नहीं कराने का दबाव बनाते रहे। दोनों उन्हें बहलाते रहे और शिकायत करने से रोकते रहे। इंदर कुमार का कहना है कि घटना के बाद उनकी तबीयत लगातार खराब थी, इसी वजह से वह पहले थाना नहीं जा सके।

    परिवार में डर का माहौल

    पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है, जिससे पूरा परिवार डरा हुआ है। परिजनों का कहना है कि उन्हें किसी अनहोनी का डर सता रहा है और पुलिस जल्द कार्रवाई करे। मामले में चुटिया थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना पुरानी जरूर है, लेकिन मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी और जो भी सबूत सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

    Also Read : चाईबासा में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौ’त, रेलवे ट्रैक पर मिले श’व से सनसनी
    Breaking news CCTV investigation Chutia News Chutia police station Crime news Criminal Case Eye Injury Case Eye Shot Case FIR registered gunshot injury jharkhand breaking Jharkhand news latest Jharkhand news local crime news police investigation Ranchi Breaking News Ranchi crime Ranchi Firing Case ranchi news Shooting Incident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौ’त, रेलवे ट्रैक पर मिले श’व से सनसनी
    Next Article JBVNL का प्रशासनिक सर्जरी, धनबाद समेत कई जिलों में अधिकारियों का तबादला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    August 28, 2026
    क्राइम

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026
    खेल-सिनेमा

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    3 दिन बाद खत्म होगा अल्टीमेटम, जयराम महतो की गिरफ्तारी होगी या सिर्फ दिखावा?

    August 28, 2026
    Latest Posts

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026

    झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    August 28, 2026

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026

    2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.