Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश का असर, साहिबगंज में सार्वजनिक जगहों पर लगे प्याऊ
    झारखंड

    सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश का असर, साहिबगंज में सार्वजनिक जगहों पर लगे प्याऊ

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 24, 2026Updated:May 24, 2026No Comments3 Mins Read11
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sahibganj : झारखंड में बढ़ती गर्मी और तेज धूप के बीच लोगों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। मुख्यमंत्री के आदेश के कुछ ही घंटों के भीतर साहिबगंज जिले के अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस प्रशासन के सहयोग से प्याऊ केंद्र स्थापित किए गए हैं। रविवार से जिले के कई इलाकों में इन केंद्रों पर शुद्ध और ठंडे पेयजल की व्यवस्था शुरू कर दी गई। भीषण गर्मी को देखते हुए यह पहल खास तौर पर आम नागरिकों, राहगीरों और ग्रामीण इलाकों से शहर आने वाले लोगों की सुविधा के लिए शुरू की गई है।

    पुलिस प्रशासन ने संभाली जिम्मेदारी

    साहिबगंज एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस प्रशासन पूरी व्यवस्था संभाल रहा है। बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में इंस्पेक्टर संतोष कुमार राणा, बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार, रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव और बरहेट थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने शहरी क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कराई। अधिकारियों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों और स्टैंडों पर दो-दो मटकों में ठंडे पानी और ग्लास की व्यवस्था करवाई है, ताकि लोगों को आसानी से पीने का पानी मिल सके।

    राहगीरों और यात्रियों को मिलेगी राहत

    तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच सड़क पर निकलने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी पेयजल की होती है। ऐसे में पुलिस की यह पहल लोगों के लिए राहत लेकर आई है। खासकर ग्रामीण इलाकों से बाजार या शहर आने वाले लोगों को अब रास्ते में शुद्ध और ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की है और कहा कि गर्मी के इस मौसम में यह व्यवस्था काफी मददगार साबित होगी।

    नियमित सफाई और पानी भरने के निर्देश

    बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बताया कि साहिबगंज पुलिस की ओर से बरहरवा, कोटालपोखर, रांगा, बरहेट समेत कई जगहों पर प्याऊ केंद्र लगाए गए हैं। इन केंद्रों पर शुद्ध और ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभागीय कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि मटकों की नियमित साफ-सफाई की जाए और समय-समय पर पानी भरने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को लगातार सुविधा मिलती रहे। पुलिस प्रशासन का कहना है कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए आगे भी जरूरत के हिसाब से अन्य जगहों पर प्याऊ केंद्र लगाए जा सकते हैं। फिलहाल यह पहल लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाने और सार्वजनिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

    Also Read : मासूम अदिति पांडेय का अब तक सुराग नहीं, सूचना देने वाले को रांची पुलिस देगी एक लाख इनाम

    Barharwa Barhet Clean Drinking Water CM hemant soren Drinking Water Facility heatwave relief Hemant Soren Jharkhand news Jharkhand Update Kotalpokhar police administration public convenience public service Pyau Center Ranga Relief for Commuters Sahibganj Sahibganj news Sahibganj Police summer relief
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमासूम अदिति पांडेय का अब तक सुराग नहीं, सूचना देने वाले को रांची पुलिस देगी एक लाख इनाम
    Next Article बकरीद को लेकर चतरा प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में होगा फ्लैग मार्च और ड्रोन से निगरानी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    August 28, 2026
    क्राइम

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026
    खेल-सिनेमा

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    3 दिन बाद खत्म होगा अल्टीमेटम, जयराम महतो की गिरफ्तारी होगी या सिर्फ दिखावा?

    August 28, 2026
    Latest Posts

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026

    झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    August 28, 2026

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026

    2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.