Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में मौसम का डबल अटैक : कहीं लू तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट
    झारखंड

    झारखंड में मौसम का डबल अटैक : कहीं लू तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 24, 2026Updated:May 24, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मई की गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में लू, आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। राज्य में पड़ रही तेज गर्मी का असर आम लोगों की दिनचर्या पर साफ दिख रहा है। दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और मजदूर वर्ग को हो रही है। शनिवार को मेदिनीनगर राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई अन्य जिलों में भी तापमान 40 डिग्री के पार बना हुआ है।

    सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को किया अलर्ट

    भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकारी दफ्तरों और सार्वजनिक जगहों पर लोगों के लिए साफ पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सीएम ने साफ कहा कि किसी भी गांव, टोले या मोहल्ले में पानी की किल्लत नहीं होनी चाहिए। इसके लिए स्थानीय प्रशासन को लगातार निगरानी रखने को कहा गया है।

    खराब चापाकलों की जल्द होगी मरम्मत

    मुख्यमंत्री ने खराब पड़े चापाकलों की जल्द मरम्मत कराने का निर्देश भी दिया है। साथ ही ग्रामीण इलाकों में वैकल्पिक जल व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया है, ताकि लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े।

    कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

    मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 मई को रांची, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो में दोपहर बाद तेज हवा चल सकती है। इन इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। वहीं गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने, वज्रपात होने और बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    29 मई तक बदला रहेगा मौसम

    मौसम विभाग के मुताबिक 26 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों, खासकर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में गरज के साथ तेज हवा और वज्रपात हो सकता है। मौसम का यह बदला हुआ मिजाज 29 मई तक बने रहने की संभावना है।

    अंडमान पहुंचा मॉनसून, जल्द झारखंड में दस्तक

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अंडमान-निकोबार पहुंच चुका है और 26 मई तक इसके केरल पहुंचने की संभावना है। वहीं झारखंड में मॉनसून 7 से 10 जून के बीच संताल परगना के रास्ते प्रवेश कर सकता है। मॉनसून के आने के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

    Also Read : नारायणपुर प्रखंड कार्यालय में गंदगी देख भड़के जामताड़ा DC, सोमवार तक सफाई का अल्टीमेटम

    Jharkhand weather update Latest news ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनारायणपुर प्रखंड कार्यालय में गंदगी देख भड़के जामताड़ा DC, सोमवार तक सफाई का अल्टीमेटम
    Next Article चरही एनएच पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, दो की मौ’त

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री बनने के बाद भी बेटे का रिपोर्ट कार्ड लेने गए थे स्कूल लाल बहादूर शास्त्री, बेटे अनिल शास्त्री ने खोले राज

    October 14, 2026
    क्राइम

    झारखंडः सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट में अच्छा व्यवहार मिला, रेप के आरोपी नाबालिग को जमानत, पिता को बेटे की पढ़ाई और आचरण की जिम्मेदारी

    October 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: नाबालिग पर दुष्कर्म के आरोप की गंभीरता जमानत से इनकार का आधार नहीं, पिता की जिम्मेदारी पर रिहाई का आदेश

    October 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुर्गा पूजा को लेकर राँची पुलिस अलर्ट, रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 14, 2026

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत

    October 14, 2026

    प्रधानमंत्री बनने के बाद भी बेटे का रिपोर्ट कार्ड लेने गए थे स्कूल लाल बहादूर शास्त्री, बेटे अनिल शास्त्री ने खोले राज

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.