Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»महंगाई के खिलाफ झारखंड कांग्रेस का हल्लाबोल, रांची में जोरदार प्रदर्शन
    झारखंड

    महंगाई के खिलाफ झारखंड कांग्रेस का हल्लाबोल, रांची में जोरदार प्रदर्शन

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में बढ़ती महंगाई को लेकर झारखंड कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, दूध, दही और रोजमर्रा की चीजों की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस से लेकर खाने-पीने की चीजों तक हर सामान महंगा हो गया है। नेताओं का कहना था कि मध्यम वर्ग और गरीब परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है, लेकिन केंद्र सरकार लोगों को राहत देने के बजाय सिर्फ बड़े पैमाने पर दावा कर रही है।

    प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

    प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर हर चीज पर पड़ रहा है और इसका सीधा बोझ आम जनता पर पड़ रहा है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने कहा कि पार्टी आगे भी जनता के मुद्दों को लेकर आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस लगातार आंदोलन करेगी। कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी। भाजपा ने इस प्रदर्शन को राजनीतिक ड्रामा बताते हुए कहा कि राज्य सरकार पहले अपने स्तर पर टैक्स कम करे, तभी जनता को राहत मिल सकती है।

    Also Read : बांसजोड़ा फायरिंग कांड में घायल युवक की मौ’त, 9 आरोपी गिरफ्तार
    BJP vs Congress Breaking news Congress protest Congress rally Congress Workers Protest Cost of Living Crisis Daily Essentials Price Rise Economic Issues Fuel Price Hike hindi news India political news Indian politics Inflation in India Inflation Protest Jharkhand Congress Jharkhand news Latest Ranchi News lpg price hike opposition protest Petrol Diesel Price Hike political news Jharkhand political protest Price Rise Protest Against Inflation public issues ranchi news Ranchi Protest News Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबांसजोड़ा फायरिंग कांड में घायल युवक की मौ’त, 9 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article अब ट्रैफिक जवानों को नहीं सताएगी गर्मी, रांची पुलिस ने शुरू किया “कूलिंग जैकेट” ट्रायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026
    Latest Posts

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.