Ranchi : कोयलांचल में आतंक का पर्याय बना प्रिंस खान को दबोचने के लिए इंटरपोल से लेकर झारखंड एटीएस लगातार प्रयासरत है। इंटरपोल ने झारखंड पुलिस के अनुरोध पर प्रिंस खान के खिलाफ रेड और ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। लेकिन, इन सब के बीच प्रिंस खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। झारखंड से विदेश भागने तक की कहानी भी प्रिंस खान ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है। कोयलांचल शांति सेना नाम से बना फेसबुक आईडी पर प्रिंस खान ने यह वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में प्रिंस खान ने 1994 बैच के इंस्पेक्टर रणधीर कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए 10 लाख देने की बात बोला है। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि कितना मैनेज करने के बाद रणधीर कुमार ने थाना से पासपोर्ट सत्यापन किया था। इससे पूर्व रणधीर कुमार ने प्रिंस खान के पासपोर्ट सत्यापन करने की बात से इनकार कर दिया था। हालांकि, इससे पूर्व प्रत्येक माह एक-एक लाख रुपये भी देने की बात वीडियो में बोला है। इस वायरल वीडियो में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि जोहार लाइव नहीं करता है। लेकिन, पुलिस महकमे में इस वायरल वीडियो को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही है। अब देखना है कि क्या झारखंड पुलिस मुख्यालय इस वायरल वीडियो की सच्चाई की गंभीरता से जांच करायेगी।
झारखंड एटीएस की पैनी नजर प्रिंस खान समेत पूरे गैंग पर
झारखंड एटीएस के लिए सिरदर्द बना प्रिंस खान समेत पूरे गैंग पर पैनी नजर रखी जा रही है। सैफी की गिरफ्तारी और एटीएस की पूछताछ के बाद करीब 50 से ज्यादा लोगों की सूची बनकर तैयार है। इस पूरे गैंग पर धनबाद पुलिस की भी पैनी नजर है। पूरे गैंग की प्रोफाइल एटीएस ने तैयार कर रखी है। वहीं, जल्द ही पूरे नेटवर्क पर बड़ा वार एटीएस करने जा रही है।
Also Read : गैंगस्टर प्रिंस खान की धनबाद SSP को चेतावनी, कहा- मैं बोलना शुरू किया तो रात का नींद कर देंगे हराम


