Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद भू-धंसान अपडेट : 21 से ज्यादा घर जमींदोज, 27 परिवारों की शिफ्टिंग शुरू
    झारखंड

    धनबाद भू-धंसान अपडेट : 21 से ज्यादा घर जमींदोज, 27 परिवारों की शिफ्टिंग शुरू

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 24, 2026Updated:April 24, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भूधंसान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद के सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत टंडाबाड़ी बस्ती में लगातार हो रही भूधंसान से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। जोरदार आवाज के साथ जमीन 15 से 20 फीट तक धंस गई, जिसमें दोपहर 1 बजे तक 21 से अधिक घर जमींदोज हो गए। घटना के बाद लोग जान बचाकर घरों से बाहर भागने लगे और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद प्रशासन और बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

    27 परिवारों को बैलगाड़ियों से शिफ्ट किया जा रहा

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बीसीसीएल की ओर से प्रभावित लोगों के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है। फिलहाल 27 परिवारों को सुरक्षित स्थान बेलगड़िया में शिफ्ट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बस्ती में कुल 281 परिवार रहते हैं, जो लगातार खतरे के साये में जी रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। 31 मार्च को हुए पहले भूधंसान में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद 22 अप्रैल को भी दूसरी घटना हुई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों का आरोप है कि लगातार चेतावनी के बावजूद बीसीसीएल और प्रशासन ने गंभीरता से कदम नहीं उठाए।

    प्रशासन ने माना इलाका बेहद खतरनाक

    सीओ गिरजानंद किस्कू ने बताया कि 27 परिवारों को तत्काल बेलगड़िया शिफ्ट किया जा रहा है, जहां फ्लैट खाली हैं। उन्होंने कहा कि जो भी परिवार शिफ्ट होना चाहेंगे, उन्हें भी सुरक्षित स्थान पर भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यह इलाका अब बेहद खतरनाक हो चुका है और यहां से लोगों को पूरी तरह हटाना जरूरी है। पुनर्वास की प्रक्रिया भी जारी है। टंडाबाड़ी बस्ती में बार-बार हो रहे भूधंसान ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोग अब सुरक्षित पुनर्वास और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

    Also Read : NH-39 पर भीषण सड़क हादसा : शराब लदे 407 ने स्कूटी को मा’री टक्कर, 3 की मौ’त, 5 घायल

    Coal Mine Area Accident Dhanbad News Emergency Situation ground collapse House Collapse Jharkhand news land subsidence Mining Disaster Sonardih OP Area Tandabadi BastI
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से गढ़वा एसपी की शिष्टाचार मुलाकात, कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा
    Next Article मैनपावर सप्लाई टेंडर में 62 कंपनियों की भागीदारी, दस्तावेजों की जांच शुरू

    Related Posts

    झारखंड

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    आदिवासी

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026
    Latest Posts

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.