Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नहाने गए दो युवक डैम में डूबे, लातेहार में दर्दनाक हादसा
    झारखंड

    नहाने गए दो युवक डैम में डूबे, लातेहार में दर्दनाक हादसा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 5, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हादसा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के गम्हरिया डैम में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने के दौरान डूबने से आदिम जनजाति समुदाय के दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान विशाल परहिया और मनोज परहिया के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

    एक को बचाने में गई दोनों की जान

    जानकारी के अनुसार, दोनों युवक डैम में नहाने गए थे। इसी दौरान एक युवक अचानक गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा युवक भी पानी में कूद पड़ा, लेकिन दोनों ही गहराई में समा गए।

    ग्रामीणों ने किया बचाने का प्रयास, लेकिन नहीं बच सके

    दोनों को डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और उन्हें बचाने की कोशिश भी की। काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

    पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    घटना की सूचना मिलते ही छिपादोहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। थाना प्रभारी यकीन अंसारी ने बताया कि नहाने के दौरान डूबने से दोनों युवकों की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

    ससुराल में रह रहा था एक युवक

    मिली जानकारी के अनुसार, मनोज परहिया मूल रूप से बरवाडीह का रहने वाला था, लेकिन वह छिपादोहर में अपने ससुराल में रह रहा था।

    परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने-अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातम पसरा है।

    Also Read : पलामू में अपराधी बेखौफ, लूटपाट का विरोध करने पर वृद्ध को मारी गोली

    Breaking news dam tragedy India drowning incident India Jharkhand drowning case Latehar dam accident latest updates. News Samvad police rescue Latehar Ranchi Latest News rural accident news Today News Trending News tribal community news two youths dead India water accident Jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में अपराधी बेखौफ, लूटपाट का विरोध करने पर वृद्ध को मारी गोली
    Next Article धनबाद रेल मंडल ने रचा कीर्तिमान, कमाई और माल ढुलाई में देश में सबसे आगे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.