Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कोडरमा में हाथियों का आतंक, ढाबे में घुसकर कर्मचारी पर हमला, गांव में मचाई तबाही
    झारखंड

    कोडरमा में हाथियों का आतंक, ढाबे में घुसकर कर्मचारी पर हमला, गांव में मचाई तबाही

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 4, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाथि
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग दिन ही नहीं, रात में भी डर के साए में जीने को मजबूर हैं। वन विभाग की कोशिशें अब तक नाकाफी साबित हो रही हैं और इसका खामियाजा सीधे ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। बीते साल जहां हाथियों के हमले में 7 लोगों की जान गई थी, वहीं इस साल सिर्फ 10 दिनों में ही 3 लोगों की मौत हो चुकी है और 3 लोग घायल हैं।

    ढाबे में घुसकर सो रहे कर्मचारी पर हमला

    ताजा मामला शुक्रवार रात का है। कोडरमा-जयनगर रोड स्थित पथलडीहा गांव के पास एक भटके हुए हाथी ने जमकर उत्पात मचाया।हाथी सड़क किनारे बने शिवम लाइन होटल में घुस गया और वहां सो रहे 35 वर्षीय कर्मचारी उपेंद्र साव पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।  गंभीर रूप से घायल उपेंद्र को पहले कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया।

    पोल्ट्री फार्म में तोड़फोड़, लाखों का नुकसान

    हाथी का गुस्सा यहीं नहीं थमा। पथलडीहा गांव में ही हुसैन आरिफ के पोल्ट्री फार्म में घुसकर उसने जमकर तोड़फोड़ की। फार्म में रखे ढांचे को नुकसान पहुंचा और कई मुर्गियां भी गायब हो गईं। इस घटना में मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

    गांव में डर का माहौल, लोग सहमे

    लगातार हो रही घटनाओं से गांव के लोगों में दहशत साफ नजर आ रही है। शाम होते ही लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर सबसे ज्यादा चिंता है।

     वन विभाग पर उठ रहे सवाल

    ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग हाथियों को खदेड़ने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। लोगों का आरोप है कि समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा, जिससे खतरा हर दिन बढ़ता जा रहा है।

    Also Read : रांचीवासियों के लिए जरूरी खबर, कोकर-ओरमांझी में आज बिजली रहेगी बंद

    Elephant Attack India elephant entered dhaba forest department failure Human-Wildlife Conflict Jharkhand elephant menace Jharkhand Latest News Koderma Elephant Attack Latest news Pathaldih village news poultry farm damage Jharkhand RIMS Ranchi refer Today News Trending News उपेंद्र साव घायल कोडरमा हाथी हमला ग्रामीणों में दहशत जयनगर रोड हादसा पोल्ट्री फार्म नुकसान वन विभाग लापरवाही हाथियों का आतंक झारखंड हाथी ने ढाबे में हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांचीवासियों के लिए जरूरी खबर, कोकर-ओरमांझी में आज बिजली रहेगी बंद
    Next Article सरयू राय का खुला ऑफर, बोले BJP-कांग्रेस के बिना भी बन सकती है सरकार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026
    Latest Posts

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.