Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 6:30 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला»गुमला में बच्चा चोर के शक में विक्षिप्त महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, 8 आरोपी गिरफ्तार
    गुमला

    गुमला में बच्चा चोर के शक में विक्षिप्त महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, 8 आरोपी गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गुमला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : गुमला के बिशुनपुर में अफवाह ने एक महिला की जान ले ली। बिशुनपुर थाना क्षेत्र के लापु गुड़िया टांड़ गांव में लोगों ने एक अज्ञात विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर समझ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

    बच्चा चोर की अफवाह में महिला को बनाया बंधक

    गुमला एसपी हारिस बिन जमां ने मीडिया को बताया कि बीते 8 मार्च की रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि बिशुनपुर थाना क्षेत्र के लापु गुड़िया टांड़ गांव में तेतरा उरांव के घर के पास एक अज्ञात महिला को बच्चा चोर समझकर लोगों ने पकड़ लिया है। उसके साथ मारपीट कर उसे बंधक बना रखा है। सूचना मिलते ही बिशुनपुर थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने दर्ज किया मामला

    घटना के बाद बिशुनपुर थाना में 9 मार्च प्राथमिकी दर्ज की गयी। एसपी के निर्देश पर गुमला एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया और आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

    चार आरोपी पहले दिन गिरफ्तार

    छापामारी के दौरान पुलिस ने सबसे पहले गांव के चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें तेतरा उरांव (45), बिरसाई उरांव (45), शिबलाल उरांव (50) और एतवा उरांव (64) शामिल हैं। सभी लापु गुड़िया टांड़ गांव के रहने वाले हैं। इन सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद मंडलकारा गुमला भेज दिया गया।

    छापेमारी में चार और आरोपी पकड़े गए

    घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के गांवों में भी लगातार छापेमारी की। इसी दौरान 10 मार्च को चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें लेटे उरांव (20), विशवा उरांव (30), सुदीप उरांव (18) और चन्देश्वर उरांव (19) शामिल हैं। इन सभी को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

    घटनास्थल से कई सामान बरामद

    पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल से खून लगी मिट्टी, कंट्रोल मिट्टी, खून लगा डंडा और एक रस्सी बरामद किया है। इन सभी सामग्रियों को विधिवत जब्त कर लिया गया है। एसपी का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। जल्द ही बाकी आरोपी भी सलाकों के पीछे होंगे।

    Also Read : सवालों के जवाब में देरी पर विधानसभा अध्यक्ष नाराज, विभागों को व्यवस्था सुधारने का निर्देश

    8 accused arrested 8 आरोपी गिरफ्तार Mentally disturbed woman suspected of being a child lifter beaten to death in Gumla गुमला गुमला में बच्चा चोर के शक में विक्षिप्त महिला की पीट-पीटकर हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसवालों के जवाब में देरी पर विधानसभा अध्यक्ष नाराज, विभागों को व्यवस्था सुधारने का निर्देश
    Next Article अमन साहू की बरसी पर राहुल सिंह का भावुक पोस्ट, कहा- भैया की याद आज भी हर पल आती है

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में नशे के नेटवर्क पर वार, 169 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार

    May 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पलामू में पकड़ाई, XUV से 100 बोतल बरामद

    May 14, 2026
    खूंटी

    खूंटी पुलिस का डबल एक्शन : 231 किलो डोडा जब्त, देशी कट्टा के साथ आरोपी को दबोचा

    May 14, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग में नशे के नेटवर्क पर वार, 169 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार

    May 14, 2026

    बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पलामू में पकड़ाई, XUV से 100 बोतल बरामद

    May 14, 2026

    खूंटी पुलिस का डबल एक्शन : 231 किलो डोडा जब्त, देशी कट्टा के साथ आरोपी को दबोचा

    May 14, 2026

    साढ़े चार वर्षीय मासूम से 68 साल के शख्स ने की दरिंदगी, गिरफ्तार

    May 14, 2026

    रांची में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, MLA-मेयर ने दो योजनाओं का किया शिलान्यास

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.