Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»निकाय चुनाव से पहले धनबाद जेल में रेड, DC-SSP ने हर वार्ड खंगाला
    झारखंड

    निकाय चुनाव से पहले धनबाद जेल में रेड, DC-SSP ने हर वार्ड खंगाला

    Team JoharBy Team JoharFebruary 12, 2026Updated:February 12, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धनबाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad: नगर निकाय चुनाव को लेकर धनबाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गुरुवार शाम डीसी और एसएसपी प्रभात कुमार के संयुक्त नेतृत्व में धनबाद मंडल कारा का अचानक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों के जेल पहुंचते ही पूरे परिसर में हलचल मच गई।

    अलग-अलग टीम बनाकर की गई सघन तलाशी

    जेल में पहुंचते ही अधिकारियों ने अलग-अलग टीमें बनाई। हर टीम को अलग वार्ड की जिम्मेदारी दी गई। सभी वार्ड, महिला वार्ड, सेल और जेल अस्पताल की बारीकी से जांच की गई। एक-एक कमरे और कोने को खंगाला गया, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु छिपी न रह जाए। हालांकि जांच के दौरान कहीं से भी कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।

    CCTV और सुरक्षा व्यवस्था की भी पड़ताल

    निरीक्षण के दौरान डीसी और एसएसपी ने सिर्फ तलाशी ही नहीं ली, बल्कि जेल की पूरी व्यवस्था का जायजा भी लिया। CCTV कैमरों की स्थिति, सुरक्षा इंतजाम, अस्पताल की सुविधाएं और रसोईघर की व्यवस्था को भी देखा गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

    चुनाव को देखते हुए सख्ती

    प्रशासन का कहना है कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या साजिश को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। जेल में बंद अपराधियों के जरिए बाहर कोई गलत गतिविधि न हो, इस पर खास नजर रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

    Also Read : बोकारो में नकली विदेशी शराब का बड़ा भंडाफोड़, चुनाव–होली से पहले 1800 बोतल जब्त

    CCTV inspection CCTV निरीक्षण DC Dhanbad DC धनबाद Dhanbad District Administration Dhanbad Divisional Jail Dhanbad Police Action Divisional Jail Check Election Security Preparation Jail Hospital Inspection jail raid Jail Security Check Jharkhand Election News Municipal Elections Dhanbad SSP Prabhat Kumar SSP प्रभात कुमार Surprise Inspection Women Ward Check औचक निरीक्षण कारा अस्पताल निरीक्षण चुनाव सुरक्षा तैयारी जेल छापेमारी जेल सुरक्षा जांच झारखंड चुनाव खबर धनबाद जिला प्रशासन धनबाद पुलिस कार्रवाई धनबाद मंडल कारा नगर निकाय चुनाव धनबाद मंडल कारा जांच महिला वार्ड जांच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोनारी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, घर लौट रही महिला को बनाया निशाना
    Next Article बंद घर में सेंधमारी, लाखों का सामान पार

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.