Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुंडन संस्कार से लौट रही रिजर्व बस पलटी, मासूम और महिला के मौ’त, 40 जख्मी
    झारखंड

    मुंडन संस्कार से लौट रही रिजर्व बस पलटी, मासूम और महिला के मौ’त, 40 जख्मी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 12, 2026Updated:February 12, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सड़क
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : गुमला जिले के रायडीह प्रखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। चैनपुर–मांझाटोली मुख्य पथ पर कटकांया स्थित पुराने शंख घाट मोड़ के पास एक रिजर्व बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच वर्षीय मासूम शिवम केशरी और एक अज्ञात महिला की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक यात्री जख्मी हो गए।

    मुंडन संस्कार से लौट रही थी पूरी परिवार

    मिली जानकारी के अनुसार डुमरी प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल टांगीनाथ धाम में सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर निवासी मनीष केशरी के पुत्र का मुंडन संस्कार संपन्न हुआ था। इस धार्मिक अनुष्ठान में सिमडेगा, ठेठईटांगर, तामड़ा और ओडिशा सहित विभिन्न स्थानों से परिवार के लोग शामिल हुए थे। धार्मिक कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी श्रद्धालु मेहता नामक रिजर्व बस से लौट रहे थे।

    हादसा कैसे हुआ

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही बस शंखमोड़ मांझाटोली के संकरे और खतरनाक मोड़ पर पहुंची, चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।बस में चीख-पुकार मच गई और करीब 20 यात्री बस के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बाहर निकाला।

    राहत और बचाव कार्य

    घटना की सूचना मिलते ही मांझाटोली के उपप्रमुख दीपक कुजूर और स्थानीय समाजसेवी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में पांच वर्षीय शिवम केशरी के अलावा बस में दब गई एक महिला भी मारी गई, जिसकी पहचान देर रात तक नहीं हो पाई थी।

    जख्मी यात्री और उनका इलाज

    घायलों में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, घायलों में शामिल हैं – सरस्वती देवी (28), मनीषा कुमारी (15), संध्या देवी (30), ज्योति केशरी (42), संगीता देवी (35), आर्यन केशरी (18), प्रशांत कुमार (22), कृष्णा बड़ाईक (25), सोमरा सिंह (45), अयोध्या प्रसाद केशरी (70), मीरा देवी (55) के साथ-साथ कृष्ण बड़ाइक, जसमनी देवी, पूजा देवी, शशि कुजूर, आरती कुमारी, अनिता देवी, सुरेंद्र ठाकुर, राहुल कुमार केसरी और अन्य लोग जख्मी हुए हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

    Also Read : धनबाद के लिए खुशखबरी: होली पर पहली स्पेशल ट्रेन, दुर्ग से मधुबनी के बीच दौड़ेगी

    bus overturned Gumla road accident injured passenger Jharkhand road accident Raidih block rescue operation road safety Shankh Ghat turn accident Shivam Keshari died Tanginath Dham Mundan Sanskar गुमला सड़क हादसा घायल यात्री टांगीनाथ धाम मुंडन संस्कार बस पलटी रायडीह प्रखंड शंख घाट मोड़ हादसा शिवम केशरी मौत सड़क सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहोली स्पेशल ट्रेन का तोहफा, धनबाद समेत कई स्टेशनों को सीधा फायदा
    Next Article स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने किया नेवा सेवा केंद्र का शुभारंभ, बोले– पेपरलेस व्यवस्था से बढ़ेगी पारदर्शिता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    Latest Posts

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.