Jamshedpur : जमशेदपुर आरपीएफ की तीरंदाजी टीम 23 फरवरी को दुर्ग में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया पुलिस मीट तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025-26 में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की टीम इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करेगी।
टीम के खिलाड़ी फिलहाल चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय के मैदान में अभ्यास कर रहे हैं। इससे पहले चक्रधरपुर मंडल द्वारा आयोजित अखिल भारतीय आरपीएफ तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025-26 में दक्षिण पूर्व रेलवे ने जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स में बेहतर प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में साउथ सेंट्रल रेलवे रनर अप रही।
प्रतियोगिता के दौरान अर्जुन अवॉर्डी और टाटा आर्चरी अकादमी की मुख्य संरक्षक पूर्णिमा महतो मुख्य अतिथि थीं। वहीं, आरपीएफ के पोस्ट शैलेश चंद्रा, राकेश मोहन, अजय कुमार सिंह और खेल अधिकारी चक्रधरपुर मंडल के गौतम प्रकाश गांधी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टीम की तैयारियों और पिछले प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि दक्षिण पूर्व रेलवे की टीम दुर्ग में भी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी और राष्ट्रीय स्तर पर अपने ओवरऑल चैंपियनशिप के खिताब को बरकरार रखेगी।
Also Read : अरगोड़ा थाना के जमादार समेत 5 सस्पेंड, SSP ने की बड़ी कार्रवाई

