Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर जीवंत हुई संघर्ष गाथा
    झारखंड

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर जीवंत हुई संघर्ष गाथा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 11, 2026Updated:January 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    देशोम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : झारखंड की राजनीति और आदिवासी संघर्ष के प्रतीक देशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जन्म जयंती आज यानी 11 जनवरी को मनाई जा रही है। इस अवसर पर जमशेदपुर में आयोजित तीन दिवसीय साहित्य उत्सव के दौरान उनके जीवन पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में जिले के डीसी कर्ण सत्यार्थी, डीडीसी नागेंद्र पासवान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। देशभर से आए साहित्यकार, कवि, लेखक और अन्य अतिथि गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते नजर आए।

    प्रदर्शनी में गुरुजी के जीवन की महत्वपूर्ण झलकियां दिखाई गईं। इसमें उनके पैतृक घर, माता-पिता के साथ के क्षण और आदिवासी जीवन से जुड़े संस्कार को दर्शाने वाली तस्वीरें शामिल थीं। प्रदर्शनी का उद्देश्य दर्शकों को केवल देखने के लिए नहीं, बल्कि महसूस करने के लिए प्रेरित करना था।

    एक विशेष हिस्से में गुरुजी की फोटोग्राफी और आंदोलन की लंबी यात्राओं को दर्शाया गया। इसमें उनका कैमरा थामे और सड़क पर चलने का दृश्यमान संघर्ष दिखाया गया, जो उनके आंदोलन की निरंतरता और लोगों के बीच उनकी पहुंच को उजागर करता है।

    प्रदर्शनी के मध्य भाग में पोखरिया आश्रम और झामुमो के गठन से जुड़ी तस्वीरें रखी गईं, जो यह दिखाती हैं कि गुरुजी का आंदोलन सत्ता के लिए नहीं बल्कि आदिवासी समाज की भलाई के लिए था। अंतिम हिस्से में राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के हाथों शपथ ग्रहण की तस्वीरें प्रदर्शित की गईं, जिनमें उनके चेहरे पर जिम्मेदारी का भाव झलकता है।

    तीन दिवसीय साहित्य उत्सव में यह प्रदर्शनी सबसे खास रही। दर्शकों ने इसे देखकर महसूस किया कि गुरुजी भले हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन झारखंड की स्मृति, संघर्ष और आत्मा में वे हमेशा जीवित हैं।

    Also Read : लापता अंश और अंशिका के लिए धुर्वा इलाका बंद, ग्रामीण सड़कों पर उतरे

    82nd birth anniversary 82वीं जन्म जयंती Deshom Guru Shibu Soren glimpses of Guruji's life Guruji's honor jamshedpur Jharkhand news Jharkhand Politics JMM formation literary tributes social movement Tribal community tribal struggle आदिवासी संघर्ष आदिवासी समाज गुरुजी की जीवन झलकियां गुरुजी सम्मान जमशेदपुर झामुमो गठन झारखंड राजनीति झारखंड समाचार देशोम गुरु शिबू सोरेन समाजिक आंदोलन साहित्यकार श्रद्धांजलि
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलापता अंश और अंशिका के लिए धुर्वा इलाका बंद, ग्रामीण सड़कों पर उतरे
    Next Article ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: दमदार ओपनिंग के बाद प्रभास की फिल्म को लगा झटका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    Latest Posts

    दुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?

    June 27, 2026

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.