Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 8:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में पर्यटन की असीम संभावना : हेमंत सोरेन
    झारखंड

    झारखंड में पर्यटन की असीम संभावना : हेमंत सोरेन

    Team JoharBy Team JoharNovember 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • होटल अशोका के स्वामित्व की दिशा में झारखंड के बढ़े कदम
    • आईटीडीसी के 51 फीसदी हिस्सेदारी के हस्तांतरण का एमओयू संपन्न

    रांची। झारखंड राज्य यूं तो खनिज, खनन से जुड़े कार्यों के लिये जाना जाता है लेकिन झारखंड को टूरिज्म के क्षेत्र में भी पहचान मिले इसके लिये प्रयास किये जा रहे हैं। झारखंड में टूरिज्म की असीम संभावनाएं हैं। ये बातें राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन में प्रोजेक्ट बिल्डिंग स्थित सभागार में आइटीडीसी और जेटीडीसी के बीच होटल अशोका के स्वामित्व को लेकर हुए एमओयू के दौरान कही।
    हेमंत सोरेन ने कहा कि पर्यटन विभाग की पहल पर आईटीडीसी और जेटीडीसी के बीच होटल अशोका की 51 फीसदी हिस्सेदारी को लेकर जो एमओयू हुआ है, वह एक पहल है और इस एमओयू के माध्यम से झारखंड में टूरिज्म के क्षेत्र में पहला पड़ाव हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि बीते 20 सालों में हम कुछ कदम विकास की ओर चले तो हैं लेकिन कई ऐसे अनछूए क्षेत्र हैं जिनकी विकास की रूपरेखा अभी तैयार करनी है, उनमें से टूरिज्म एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है और राज्य में इससे रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। श्री सोरेन ने कहा कि कार्यक्रम छोटा ही सही लेकिन इसके विकास के बहुत ही व्यापक मायने हैं। टूरिज्म विभाग की यह ऐतिहासिक जीत है। करीब तीन एकड़ जमीन जिसकी संपत्ति तीन हाथों में थी, उस जमीन के स्वामित्व की दिशा में सरकार ने पहला पड़ाव हासिल किया है। जल्द ही बिहार सरकार के पूर्ण गठन के बाद पूर्ण स्वामित्व की दिशा में कदम बढ़ाया जायेगा।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड अब होटल अशोका का एक बड़ा शेयर होल्डर हो गया है और इसके साथ ही टूरिज्म की दिशा के रास्ते भी खुल गये हैं। झारखंड-बिहार संपत्ति बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार अपनी संपत्ति को लेकर काफी संवदेनशील है।

    पर्यटन विभाग की सचिव पूजा सिंघल ने कहा कि होटल अशोका में आइटीडीसी की करीब 51 फीसदी हिस्सेदारी थी जिसके स्वामित्व को लेकर जटीडीसी और आईटीडीसी के बीच एमओयू किया गया है। करीब 25 हजार शेयर अब झारखंड के स्वामित्व में आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि होटल अशोका में कार्यरत करीब 24 कर्मचारियों को लाभ तो मिलेगा ही साथ ही शेष बची हिस्सेदारी के लिये बिहार सरकार से वार्ता की दौर जारी है जल्द ही उसका भी निराकरण किया जायेगा। आईटीडीसी के निदेशक पीयूष तिवारी और जेटीडीसी के निदेशक ए डोड्डे के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये तथा स्वामित्व का हस्तातंरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पर्यटन विभाग के पदाधिकारी सहित आइटीडीसी और जेटीडीसी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझामुमो नेता सह राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुजीत उपाध्याय पहुंचे धनबाद, बोले-ब्राह्मणों के उत्थान के लिए एक-दूसरे का सहयोग जरूरी
    Next Article अयोग्य राज्य सरकार ने खाली किया खजाना, जनता त्रस्त: जयंत सिन्हा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    झारखंड

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025
    Latest Posts

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025

    बोगियों का प्रेशर चेक कर रहे रेलवे कर्मचारी की मौ’त, जांच में जुटे अधिकारी

    August 2, 2025

    मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पहुंचीं दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.