Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»खूंटी में मिली युवती की अर्धन’ग्न ला’श, पत्थर से कुचला हुआ है सिर
    क्राइम

    खूंटी में मिली युवती की अर्धन’ग्न ला’श, पत्थर से कुचला हुआ है सिर

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2025Updated:December 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युवती
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी के जंगल में एक युवती का अर्धनग्न शव बरामद हुआ है। युवती का सिर बेहद बेरहमी से पत्थरों द्वारा कुचला गया था, जिससे उसकी शिनाख्त करना मुश्किल हो गया है। पुलिस को शक है कि युवती के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म किया गया, उसके बाद हत्या कर दी गई और साक्ष्य मिटाने के इरादे से उसका सिर कुचल दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना कर्रा थाना क्षेत्र के मुरहू-कटमकुकु जंगल से सामने आई है।

    मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों को सड़क किनारे मांस सड़ने की बदबू आई। जब उन्होंने जंगल में देखा तो पगडंडी से 20-25 फीट अंदर युवती का शव पड़ा मिला। शव पर कीड़े-मकोड़े लगे थे और एक हाथ जंगली जानवरों ने खा लिया था। घटना करीब 4-5 दिन पुरानी लग रही है। कर्रा थानेदार अशोक सिंह ने बताया,  “हमें सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के गांवों और थानों से युवती की शिनाख्त के लिए मदद ली जा रही है। विशेष टीम बना दी गई है। जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे।”

    घटनास्थल से पुलिस को खून लगा पत्थर, युवती के बाल, जबड़े की हड्डी का टुकड़ा और कुछ कपड़े बरामद हुए हैं। यह इलाका खूंटी-रांची जिला की सीमा पर है और कुलहुटू, काटमकुकु, मुरहू व लोधमा गांवों के पास पड़ता है।

    Also Read : झारखंड में किसानों के लिए अच्छी खबर : धान बेचने पर 3 दिन में पूरा भुगतान, 4G पॉस मशीन से होगी खरीद

    Half-naked body of a young woman found in Khunti head crushed by a stone Naked body of a young woman found in the forest suspicion of rape and murder खूंटी में मिली युवती की अर्धनग्न लाश जंगल में मिला युवती का नग्न शव दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका पत्थर से कुचला हुआ है सिर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में किसानों के लिए अच्छी खबर : धान बेचने पर 3 दिन में पूरा भुगतान, 4G पॉस मशीन से होगी खरीद
    Next Article झारखंड के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’, केंद्र सरकार का फैसला लागू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 11 उत्पादों को मिला GI टैग, आखिर क्या है ये GI टैग ?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: 11 उत्पादों को मिला GI टैग, आखिर क्या है ये GI टैग ?

    July 2, 2026

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.