Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Dec, 2025 ♦ 3:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»हड़िया पीने को लेकर हुए विवाद में हुई थी पारा टीचर की ह’त्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
    चाईबासा

    हड़िया पीने को लेकर हुए विवाद में हुई थी पारा टीचर की ह’त्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurDecember 1, 2025Updated:December 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पारा टीचर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र में पारा शिक्षक मुकरु देवगम की हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपितों में सोमा सुन्डी (25), सीनू गौड़ (20) और मंगल कारोवा (20) के नाम शामिल हैं।

    कैसे हुई घटना

    जगन्नाथपुर एसडीपीओ राफाएल मुर्मू ने बताया कि 29 नवंबर को मुकरु देवगम, जो पुरना चाईबासा के रहने वाले थे, साप्ताहिक बाजार करने के लिए पुरनापानी बाजार टांड़ पहुंचे थे। इसी दौरान हड़िया पीने को लेकर उनका वहां मौजूद तीन युवकों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपितों ने पत्थर और लाठी-डंडों से मुकरु देवगम पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद सभी आरोपी भाग निकले। घटना के बाद एसपी अमित रेणु के निर्देश पर जगन्नाथपुर एसडीपीओ राफाएल मुर्मू के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी शाखा की मदद और लगातार छापेमारी के आधार पर पुलिस ने 30 नवंबर को ग्राम केंजरा से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों युवकों ने हत्या की बात कबूल की। उन्होंने बताया कि हड़िया पीने के दौरान पारा शिक्षक से विवाद बढ़ गया था, जिसके बाद गुस्से में आकर उन्होंने पत्थर और डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खून से सना पत्थर, लकड़ी का डंडा और वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

    Also Read : रांची के होटल केन में बड़ा हादसा, रिपेयरिंग के दौरान मजदूर की मौ’त

    A para teacher was murdered in a dispute over drinking liquor; three accused arrested. तीन आरोपी गिरफ्तार पारा ​शिक्षक हड़िया पीने को लेकर हुए विवाद में हुई थी पारा टीचर की हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोल्हान विश्वविद्यालय में नए रजिस्ट्रार को लेकर सस्पेंस, तीन नाम दौड़ में
    Next Article कुरकुरे की बोरियों में छिपाकर बिहार भेजी जा रही थी नकली विदेशी शराब, चार तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    जमशेदपुर

    बाइक से हो रही थी प्रतिबंधित मांस की तस्करी, दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

    December 1, 2025
    जामताड़ा

    कुरकुरे की बोरियों में छिपाकर बिहार भेजी जा रही थी नकली विदेशी शराब, चार तस्कर गिरफ्तार

    December 1, 2025
    चाईबासा

    कोल्हान विश्वविद्यालय में नए रजिस्ट्रार को लेकर सस्पेंस, तीन नाम दौड़ में

    December 1, 2025
    Latest Posts

    बाइक से हो रही थी प्रतिबंधित मांस की तस्करी, दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

    December 1, 2025

    कुरकुरे की बोरियों में छिपाकर बिहार भेजी जा रही थी नकली विदेशी शराब, चार तस्कर गिरफ्तार

    December 1, 2025

    हड़िया पीने को लेकर हुए विवाद में हुई थी पारा टीचर की ह’त्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

    December 1, 2025

    कोल्हान विश्वविद्यालय में नए रजिस्ट्रार को लेकर सस्पेंस, तीन नाम दौड़ में

    December 1, 2025

    शपथ समारोह में नहीं पहुंचे मोकामा के विधायक अनंत सिंह

    December 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.