Johar Live Desk : शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 313.38 अंक बढ़कर 85,922.89 पर पहुँच गया, जबकि निफ्टी 90.25 अंक चढ़कर 26,295.55 के रिकॉर्ड हाई पर कारोबार कर रहा था। पिछले दिन निफ्टी 80.65 अंक यानी 0.31% की बढ़त के साथ 26,285.95 के नए हाई पर बंद हुआ था। यह 14 महीनों में इसका पहला नया पीक था और इसके पीछे बाजार में बुलिश सेंटिमेंट की वापसी का असर था।
अगले 12 महीनों में बेहतर रिटर्न की उम्मीद
शुरुआती ट्रेडिंग में सेंसेक्स तेजी के साथ 85,843.82 तक पहुंच गया। निफ्टी 50 भी 55.95 अंक या 0.21% ऊपर 26,261.25 पर खुला। BSE सेंसेक्स ने दिन की शुरुआत 131.62 अंक या 0.15% बढ़कर 85,741.13 पर की। निफ्टी ने सितंबर 2024 में बनाए अपने पिछले रिकॉर्ड 26,277.37 को पार कर लिया है। वहीं, सेंसेक्स भी अपने सितंबर 2024 के हाई 85,978.25 के करीब है। बैंकिंग और मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा ने कहा कि भारतीय मार्केट इस समय अपने ऑल-टाइम हाई को फिर से छूने की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि अगले 12 महीनों में भारतीय मार्केट अच्छे रिटर्न दे सकता है। उनका कहना था कि आने वाले दो तिमाहियों में कॉर्पोरेट अर्निंग्स में सुधार की उम्मीद है और सपोर्टिव फिस्कल व मॉनेटरी पॉलिसी के कारण माहौल पॉजिटिव है।
सोना-चांदी बढ़त में, निफ्टी मजबूत सपोर्ट जोन पर
कमोडिटी मार्केट में भी सोना और चांदी बढ़त बनाए हुए हैं। एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर ने बताया कि निफ्टी अपने सपोर्ट जोन और शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि अगर निफ्टी 26,277 के ऊपर लगातार 15 मिनट बंद होता है, तो यह 26,350-26,500 की ओर बढ़ सकता है और शॉर्ट टर्म में 27,000 तक जा सकता है। नीचे की ओर 26,100-26,000 पर सपोर्ट है, और तेज गिरावट की स्थिति में 25,850 के पास मजबूत सेफ्टी जोन है।

वैश्विक संकेत :
वैश्विक संकेत भी सकारात्मक रहे। अमेरिका में फेडरल रिजर्व की रेट कट की उम्मीदों और AI स्टॉक्स में बिकवाली के बावजूद US मार्केट्स में तेजी जारी रही। एशियाई मार्केट्स भी ऊपर खुले। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1% से ज्यादा बढ़ा, ताइवान 0.52%, सिंगापुर 0.25% और साउथ कोरिया का KOSPI 0.62% चढ़ा।
Also Read : 28 नवंबर को मोरहाबादी में नियुक्ति पत्र वितरण, ट्रैफिक में रहेगा खास बदलाव

