Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Nov, 2025 ♦ 6:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»स्थानीय विरोध के बाद जमशेदपुर के मानगो में फ्लाइओवर निर्माण कार्य रुका
    जमशेदपुर

    स्थानीय विरोध के बाद जमशेदपुर के मानगो में फ्लाइओवर निर्माण कार्य रुका

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मानगो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो, दाईगुट्टू, न्यू पुरुलिया रोड और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे विरोध के बीच मंगलवार को मानगो फ्लाइओवर का निर्माण कार्य रोक दिया गया। स्थानीय निवासियों और फुटपाथी व्यवसायियों का कहना था कि उन्हें फ्लाइओवर निर्माण से आपत्ति नहीं है, लेकिन पिछले तीन दिनों से जिस तरह से दुकानें जबरन हटाई जा रही थीं, उससे उनका कारोबार पूरी तरह प्रभावित हो रहा था। लोगों का कहना था कि छोटे व्यवसायियों को हटाकर उनके रोजगार पर सीधा संकट खड़ा किया जा रहा है।

    फ्लाइओवर निर्माण के कारण मानगो चौक से गांधी मैदान तक सड़क को वन-वे कर दिया गया था, जिसमें सिर्फ दोपहिया वाहनों को चलने की अनुमति थी। चारपहिया वाहनों को दाईगुट्टू–गांधी मैदान होते हुए उलीडीह-बिरसा रोड में डायवर्ट कर दिया गया था। इस बदलाव से आसपास की बस्तियों के हजारों लोग परेशान हो गए और कई जगह जाम की स्थिति बन गई।

    मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे स्थानीय निवासी और व्यवसायी इस स्थिति से परेशान होकर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय और एनडीए कार्यकर्ताओं को बुलाने पहुंचे। लोगों ने बताया कि मानगो चौक से लेकर बड़ा हनुमान मंदिर तक की लगभग सभी दुकानें बंद कर दी गई थीं। रास्ता बंद होने से बाजार में प्रवेश करना मुश्किल हो गया और व्यावसायिक गतिविधियां ठप पड़ गईं।

    विधायक सरयू राय, एनडीए के कार्यकर्ताओं और जनसुविधा प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर फ्लाइओवर बना रही कंपनी के साइट इंचार्ज नीलेश जाधव से बातचीत की। स्थानीय निवासियों की मांग थी कि पहले डिमना रोड वाला फ्लाइओवर तेजी से पूरा किया जाए। जब वहां आवाजाही शुरू हो जाए, तब मानगो की ओर का फ्लाइओवर शुरू किया जाए ताकि लोगों की परेशानी कम हो सके। बातचीत के बाद जाधव इस मांग पर सहमत हुए और तुरंत फ्लाइओवर निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह स्थानीय मांगों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाएंगे और आगे के निर्णय की जानकारी स्थानीय लोगों को दी जाएगी।

    निर्देश जारी होने के बाद मानगो चौक, आकाशगंगा और गणगौर स्वीट्स के पास लगाए गए बैरिकेड हटा दिए गए और सड़क को दोनों दिशाओं में फिर से खोल दिया गया। इसके बाद बाजार और ट्रैफिक सामान्य होता दिखा।

    Also Read : AIIMS देवघर का नया आधिकारिक ईमेल जारी, पुराना आईडी तत्काल प्रभाव से बंद

    Flyover construction work in Mango Jamshedpur halted after local protests स्थानीय विरोध के बाद जमशेदपुर के मानगो में फ्लाइओवर निर्माण कार्य रुका
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAIIMS देवघर का नया आधिकारिक ईमेल जारी, पुराना आईडी तत्काल प्रभाव से बंद
    Next Article धान का’टकर लौट रहे किसान को अज्ञात वाहन ने मा’री टक्कर, इलाज के दौरान मौ’त

    Related Posts

    झारखंड

    एक साथ होगी 101 निर्धन बेटियों की शादी, 8 फरवरी को रामगढ़ में होगा ऐतिहासिक समारोह

    November 25, 2025
    गिरिडीह

    गिरिडीह में छात्रवृत्ति न मिलने पर छात्रों का प्रदर्शन, DC को सौंपा ज्ञापन

    November 25, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ में जनता दरबार: DC ने सुनी आमजन की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया आश्वासन

    November 25, 2025
    Latest Posts

    एक साथ होगी 101 निर्धन बेटियों की शादी, 8 फरवरी को रामगढ़ में होगा ऐतिहासिक समारोह

    November 25, 2025

    Whatsapp अब सिर्फ बैन नहीं बताएगा, यूज़र्स को देगा सही मैसेजिंग गाइड

    November 25, 2025

    गिरिडीह में छात्रवृत्ति न मिलने पर छात्रों का प्रदर्शन, DC को सौंपा ज्ञापन

    November 25, 2025

    पाकुड़ में जनता दरबार: DC ने सुनी आमजन की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया आश्वासन

    November 25, 2025

    चाईबासा में हाथी की संदिग्ध मौ’त से मचा हड़कंप

    November 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.