Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 9:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गुमला एसपी ने नदी पार कर कई गांव में किया पैदल भ्रमण कर चैनपुर, गुमला व घाघरा के बॉर्डर में चलाया अभियान
    जोहार ब्रेकिंग

    गुमला एसपी ने नदी पार कर कई गांव में किया पैदल भ्रमण कर चैनपुर, गुमला व घाघरा के बॉर्डर में चलाया अभियान

    Team JoharBy Team JoharNovember 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    गुमला। भाकपा माओवादी के खिलाफ चैनपुर, गुमला व घाघरा प्रखंड के बॉर्डर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस भाकपा माओवादी के इनामी कमांडर बुद्धेश्वर उरांव, रंथु उरांव, लजीम अंसारी सहित अन्य नक्सलियों को खोजने के लिए जंगल व पहाड़ों में 12 घंटे घूमी। गुमला के पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दन खुद फोर्स के साथ एक-एक जगह को तलाशा है। सर्च ऑपरेशन के दौरान खुद एसपी पैदल चलते हुए नदी पार किये। कई गांवों, जंगल व पहाड़ों का भी पैदल भ्रमण किये। हालांकि पुलिस की भिड़ंत भाकपा माओवादी के नक्सलियों से नहीं हुई। परंतु जिन इलाकों में पुलिस घुसी, उन इलाके के ग्रामीण खुश नजर आये। पुलिस के आवागमन के बाद से ग्रामीण खुश दिखे। पूर्व के दिनों में गांव में नक्सलियों के भ्रमण से ग्रामीण डरे हुए रहते थे। इसलिए अपने गांव में पुलिस को देखकर ग्रामीण खुश हुए. पुलिस ने तेंदार, तुसगांव, करासिल्ली, कुरुमगढ़ क्षेत्र, सरगांव, माड़ापानी, पतगच्छा, कोटाम, कतरी, सीसी, नवनी सहित आसपास के करीब एक दर्जन गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाये. इस ऑपरेशन में एसपी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक अभियान बृजेंद्र कुमार मिश्रा, एसडीपीओ गुमला मनीष चंद्र लाल, इंस्पेक्टर गुमला मनोज कुमार व पुलिस के जवान शामिल थे. गुमला पुलिस को सूचना मिली थी कि इनामी नक्सली बुद्धेश्वर अपने दस्ते के साथ गुमला व घाघरा के सीमावर्ती इलाके में देखा गया है. इस सूचना के बाद पुलिस ने ऑपरेशन लांच किया और नक्सलियों को घेरने के लिए जंगलों की और निकल गयी. पुलिस सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक ऑपरेशन चलाया. हालांकि पुलिस के पहुंचने पर नक्सली नजर नहीं आये.

    नक्सली सरेंडर करें, बच जायेंगे : एसपी
    गुमला के पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने कहा कि नक्सली सरेंडर कर दें. वे जिंदा बच जायेंगे. नहीं तो पुलिस की गोली का शिकार हो जायेंगे. एसपी ने कहा कि पुलिस नहीं चाहती कि किसी की जान लें. लेकिन अगर नक्सली नहीं सुधरे और सरेंडर नहीं किये तो उनको बुरा अंजाम भुगतना पड़ सकता है. एसपी ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को नशापान से दूर रहने की अपील किये. नशापान के कारण अपराध बढ़ रहा है. खासकर युवाओं को मुख्यधारा से जुड़कर रहने के लिए कहा है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपापा-मम्मी ने जींस व टी-शर्ट पहनने से किया मना तो, 13 साल की बेटी ने फांसी लगाकर दे दी जान
    Next Article लाखों किसानों के विस्थापन की जिम्मेवार कांग्रेस, आज बहा रही घड़ियाली आंसू : दीपक प्रकाश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    Latest Posts

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.