Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Nov, 2025 ♦ 5:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»पोर्टल के जरिए अश्लील वीडियो बनाने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
    चाईबासा

    पोर्टल के जरिए अश्लील वीडियो बनाने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

    Sneha KumariBy Sneha KumariNovember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    साइबर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में साइबर अपराध की पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि शादी डॉट कॉम पोर्टल के माध्यम से एक शातिर साइबर अपराधी ने उसका मोबाइल नंबर हासिल किया और खुद को धनबाद कोर्ट का पेशकार बताकर व्हाट्सऐप वीडियो कॉल पर उसका आपत्तिजनक वीडियो और फोटो तैयार कर लिया।

    अभियुक्त की पहचान सौरभ गुप्ता उर्फ नंदन कुमार (25) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में थाना गोमिया, जिला बोकारो में रह रहा था।

    पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार आरोपित ने पीड़िता को ब्लैकमेल करते हुए करीब दो लाख रुपये की ठगी की। पीड़िता ने 21 नवंबर 2025 को जगन्नाथपुर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले में एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ राफेल मुर्मू के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। तकनीकी शाखा की मदद से आरोपित का लोकेशन ट्रेस कर टीम ने बोकारो जिले के कथारा ओपी क्षेत्र से सौरभ गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तारी के दौरान उसके मोबाइल फोन से नकली पहचान पत्र, कई महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो, बड़ी संख्या में क्‍यू कोड और ऑनलाइन लेनदेन का रिकॉर्ड बरामद किया गया। पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो, फोटो और पैसे लेन-देन का विवरण भी उसके फोन से मिला, जिसे जब्त कर लिया गया।

    शनिवार को एसडीपीओ राफेल मुर्मू ने कहा कि आम किसी भी तरह की साइबर ठगी या ब्लैकमेलिंग की स्थिति में तुरंत जिला साइबर कंट्रोल रूम, टोल फ्री नंबर 1930 या 112 पर संपर्क करें और किसी अपरिचित व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करें।

    छापेमारी दल में जगन्नाथपुर थाना और तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मी शामिल थे।

    पोर्टल के जरिए अश्लील वीडियो बनाने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleWhatsApp में नया Group Tag फीचर, अब हर यूज़र अपनी पहचान खुद सेट कर सकेगा
    Next Article सरकार ने पुराने वाहनों पर कड़ा नियम, फिटनेस फीस में बढ़ोतरी

    Related Posts

    झारखंड

    धनबाद में दूसरे दिन भी ईडी की रेड, कोयला कारोबारी अनिल गोयल के भट्ठे को खंगाल रही टीम

    November 22, 2025
    जमशेदपुर

    जाम से राहत के लिए चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ठेला-खोमचा और खड़े वाहन हटाए गए

    November 22, 2025
    झारखंड

    सरायकेला में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

    November 22, 2025
    Latest Posts

    धनबाद में दूसरे दिन भी ईडी की रेड, कोयला कारोबारी अनिल गोयल के भट्ठे को खंगाल रही टीम

    November 22, 2025

    सरकार ने पुराने वाहनों पर कड़ा नियम, फिटनेस फीस में बढ़ोतरी

    November 22, 2025

    पोर्टल के जरिए अश्लील वीडियो बनाने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

    November 22, 2025

    WhatsApp में नया Group Tag फीचर, अब हर यूज़र अपनी पहचान खुद सेट कर सकेगा

    November 22, 2025

    जाम से राहत के लिए चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ठेला-खोमचा और खड़े वाहन हटाए गए

    November 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.