Johar Live Desk : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने NTPC CBT-1 का रिजल्ट 21 नवंबर 2025 को जारी कर दिया है। कुल 51,979 उम्मीदवारों को दूसरे स्टेज के CBT के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
आरआरबी सिलीगुड़ी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rrbsiliguri.gov.in पर रिजल्ट अपलोड कर दिया है। उम्मीदवार www.rrbcdg.gov.in या अपने रीजनल आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही जोन-वाइज रिजल्ट पीडीएफ भी जारी की गई है।
NTPC UG भर्ती अभियान के तहत कुल 3,445 पद भरे जाएंगे, जिनमें

- कमर्शियल कम टिकट क्लर्क: 2,022 पद
- अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट: 361 पद
- जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 990 पद
- ट्रेन क्लर्क: 72 पद
- RRB NTPC UG CBT-1 की परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर के बीच आयोजित की गई थी।
RRB Group D: एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी
RRB Group D परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार इसे rrbapply.gov.in पर जाकर देख सकते हैं और अपनी यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। जल्द ही ग्रुप D का एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा।
रेलवे भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखने की सलाह दी गई है।

