Sahibganj : सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने आज पहाड़पुर उपस्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत स्थित देवपहाड़ के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में आयोजित नियमित टीकाकरण (RI) सत्र का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ANM, सहिया और अन्य फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा की जा रही सभी टीकाकरण प्रक्रियाओं की समीक्षा की गई। वैक्सीन की उपलब्धता, लॉजिस्टिक्स, कोल्ड-चेन, ऑटो-डिसेबल सिरिंज, MCP कार्ड, टीकाकरण रजिस्टर और सत्र स्थल की तैयारी सहित लाभार्थियों के प्रबंधन की बारीकी से जांच की गई।
सिविल सर्जन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूरे जिले के ANM, MOIC और BPMU टीमों से भी संवाद किया और उस दिन संचालित सभी RI सत्रों की स्थिति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान डॉ. पासवान ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए:
- RI सत्र को समय पर शुरू और समाप्त करना।
- सभी टीकाकरण सामग्रियों, विशेषकर वैक्सीन, सिरिंज, सेफ्टी बॉक्स, MCP कार्ड और AEFI किट की पूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित करना।
- कोल्ड-चेन उल्लंघन रोकने के लिए वैक्सीन कैरियर का सही उपयोग।
- हाउस-टू-हाउस ट्रैकिंग के माध्यम से किसी भी बच्चे या गर्भवती महिला को टीकाकरण से वंचित न रहने देना।
- गर्भवती महिलाओं को TT/TD टीकाकरण सही तरीके से देना।
- ANM द्वारा RI सत्र की फोटो और रिपोर्ट समय पर अपलोड करना।
सिविल सर्जन का यह कदम दुर्गम क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने यह संदेश दिया कि जिला स्वास्थ्य विभाग अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Also Read : सीएम नीतीश कुमार को शपथ के बाद पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने दी शुभकामनाएं

