Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 8:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»उमराह के लिए सऊदी अरब गए 42 भारतीयों की मौ’त की आशंका, टैंकर से टकराकर धधक उठी बस
    देश

    उमराह के लिए सऊदी अरब गए 42 भारतीयों की मौ’त की आशंका, टैंकर से टकराकर धधक उठी बस

    Team JoharBy Team JoharNovember 17, 2025Updated:November 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : सऊदी अरब के मदीना के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें कम से कम 42 भारतीयों की मौत की आशंका है। हादसे का शिकार हुए सभी लोग भारत के तेलंगाना राज्य की राजधानी हैदराबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह सभी यात्री उमराह के लिए सऊदी अरब गए थे और मक्का से मदीना लौट रहे थे। हादसा मदीना से लगभग 15 किलोमीटर दूर हुआ, और टक्कर इतनी भयानक थी कि बस आग के गोले में बदल गई।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, हाजियों से भरी बस मक्का से मदीना की ओर जा रही थी, तभी मुफरीहाट इलाके में बस की टक्कर एक डीजल टैंकर से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें आग लग गई। बस में कुल 43 यात्री सवार थे, जिनमें से केवल एक ही व्यक्ति जीवित बच पाया है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    हादसा भारतीय समयानुसार रात करीब 1:30 बजे हुआ। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बस में सवार सभी 42 यात्री हैदराबाद शहर के थे। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बस हादसे के बाद आग की लपटों में घिर गई और अधिकांश यात्री मौके पर ही झुलस गए। घटना की पुष्टि के बाद भारतीय दूतावास भी स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है।

    तेलंगाना सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं और कहा है कि वह रियाद में भारतीय दूतावास के संपर्क में है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिल्ली के अधिकारियों को भी दूतावास के साथ संपर्क करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के समय टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ होने की आशंका है, जिससे बस में लगी आग और भी भयंकर हो गई।

    Also Read : धुर्वा डैम हादसा : चौथे पुलिसकर्मी का श’व बरामद, NDRF और गोताखोरों को मिली सफलता

    42 Indians feared dead in Saudi Arabia for Umrah as bus collides with tanker and bursts into flames Horrific road accident in Saudi Arabia उमराह के लिए सऊदी अरब गए 42 भारतीयों की मौत की आशंका बस टैंकर से टकराकर आग की लपटों में घिरी सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमैच जीता पाकिस्तान मगर हार गई खेल भावना, मसूद की हरकत पर हंगामा
    Next Article ACB ने रामगढ़ डीसी फैज अकरम को किया तलब… जानें क्यों

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वेस्ट एशिया तनाव : भारत में भारी किल्लत के बीच 3 रुपये प्रति लीटर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होर्मुज के पास भारतीय जहाज ‘हाजी अली’ पर हमला, सभी 14 क्रू सुरक्षित

    May 14, 2026
    Latest Posts

    10 साल बाद किशोर न्याय प्रणाली की पड़ताल, NUSRL में जुटे कानून और बाल अधिकार विशेषज्ञ

    May 15, 2026

    संयुक्त सचिव बने अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात, हेमंत बोले- विकास योजनाओं को गांव तक पहुंचाएं

    May 15, 2026

    UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    May 15, 2026

    चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

    May 15, 2026

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.