Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Nov, 2025 ♦ 8:22 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»तेज रफ्तार हाइवा ने युवक को मारी टक्कर, ग्रामीणों ने रोका वाहन
    झारखंड

    तेज रफ्तार हाइवा ने युवक को मारी टक्कर, ग्रामीणों ने रोका वाहन

    Sneha KumariBy Sneha KumariNovember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेज रफ्तार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा को-ऑपरेटिव कॉलोनी के पास रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार हाइवा ने 25 वर्षीय हीरा पंडित को जोरदार टक्कर मार दी। हीरा सड़क पार कर रहा था, तभी पीछे से आया हाइवा उसे कुचलते हुए निकल गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे उच्च केंद्र रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

    ग्रामीणों ने रोका हाइवा, चालक को पकड़ा

    हादसे की खबर फैलते ही ग्रामीण गुस्से में आ गए। उन्होंने हाइवा को रोक लिया और चालक को पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से घायल युवक के बेहतर इलाज और परिवार के लिए मुआवजा देने की मांग की। उनका आरोप है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की रफ्तार पर कोई रोक नहीं है, जिसकी वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं।

    चालक ने मानी गलती

    पकड़े गए चालक ने स्वीकार किया कि हादसा उसकी ही गलती से हुआ। उसके अनुसार, सामने अचानक एक वाहन आने से उसने नियंत्रण खो दिया और हीरा पंडित उसकी चपेट में आ गया।

    इस बीच जोड़ापोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति शांत कराने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध जारी रखा। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और घायल व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

    स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं ताकि ऐसे हादसों पर रोक लग सके।

    Also Read : गुजरात में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी सुहेल के घर पहुंची एटीएस, डेढ़ घंटे तक चली तलाशी

     

     

    ग्रामीणों ने रोका वाहन तेज रफ्तार हाइवा ने युवक को मारी टक्कर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुजरात में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी सुहेल के घर पहुंची एटीएस, डेढ़ घंटे तक चली तलाशी
    Next Article AIMIM की जीत पर गांधी चौक में जश्न, मिठाई बांटी और पटाखे फोड़े

    Related Posts

    जामताड़ा

    जामताड़ा में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर चर्चा, प्रेस की विश्वसनीयता बनाए रखने पर जोर

    November 16, 2025
    झारखंड

    कांग्रेस का ‘नेशनल मीडिया टैलेंट हंट’ जल्द शुरू होगा झारखंड में, नए प्रवक्ताओं की होगी चयन प्रक्रिया

    November 16, 2025
    झारखंड

    पलामू में कम भीड़ देखकर SP ने खुद किया रक्तदान, फिर बढ़ी लोगों की भागीदारी

    November 16, 2025
    Latest Posts

    जामताड़ा में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर चर्चा, प्रेस की विश्वसनीयता बनाए रखने पर जोर

    November 16, 2025

    AIMIM की जीत पर गांधी चौक में जश्न, मिठाई बांटी और पटाखे फोड़े

    November 16, 2025

    तेज रफ्तार हाइवा ने युवक को मारी टक्कर, ग्रामीणों ने रोका वाहन

    November 16, 2025

    गुजरात में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी सुहेल के घर पहुंची एटीएस, डेढ़ घंटे तक चली तलाशी

    November 16, 2025

    कांग्रेस का ‘नेशनल मीडिया टैलेंट हंट’ जल्द शुरू होगा झारखंड में, नए प्रवक्ताओं की होगी चयन प्रक्रिया

    November 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.