Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Nov, 2025 ♦ 4:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»जमशेदपुर के जेल चौक में दो कारों की आमने-सामने टक्कर, बड़ा हादसा टला
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के जेल चौक में दो कारों की आमने-सामने टक्कर, बड़ा हादसा टला

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमशेदपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के जेल चौक में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। सुबह करीब 11:30 बजे पुराने कोर्ट और लाइफ लाइन की ओर से आ रही दो फोर-व्हीलर गाड़ियां आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दो महिलाओं और एक वाहन चालक को हल्की चोटें आईं।

    भुइयांडीह के नीतिबाग कॉलोनी निवासी मोहित सामंत ने बताया कि वे अपनी पत्नी प्रियंका सामंत के साथ नेक्सन कार से जेल चौक मार्ग होकर साकची की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आबकारी थाना के पास सामने से तेज रफ्तार और अनियंत्रित टियागो कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के वक्त दोनों कारों के एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया। इसके बावजूद झटका इतना तेज था कि मोहित और उनकी पत्नी कुछ देर के लिए बेहोश हो गए। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रियंका को हल्की चोटें पाई गईं।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टियागो कार पश्चिम बंगाल नंबर की थी और काफी तेज गति से आ रही थी। लोगों का कहना है कि संभवतः ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिसके कारण वह कार पर नियंत्रण खो बैठा। टियागो कार के चालक और उसके साथ बैठी महिला को भी मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि दोनों कारों में एयरबैग नहीं खुलते, तो यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था।

    Also Read : झारखंड में अवैध नशीली दवाओं का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

    a major accident was averted. Two cars collided head-on at Jail Chowk in Jamshedpur जमशेदपुर के जेल चौक में दो कारों की आमने-सामने टक्कर बड़ा हादसा टला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में अवैध नशीली दवाओं का मामला पहुंचा हाईकोर्ट
    Next Article स्थापना दिवस को लेकर बदली रहेगी रांची की यातायात व्यवस्था, 15 और 16 नवंबर को कई मार्गों पर गाड़ियों की नो एंट्री

    Related Posts

    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन से के. राजू और डॉ. इरफान अंसारी ने की मुलाकात, स्थापना दिवस पर हुई चर्चा

    November 13, 2025
    झारखंड

    चक्रधरपुर में बढ़ते संक्रमण पर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर निशाना, कहा – ग्रामीणों को ‘खाट एंबुलेंस’ के भरोसे छोड़ दिया

    November 13, 2025
    चाईबासा

    साइकिल रैली में शामिल हुए डीसी चंदन कुमार, एकता और सहभागिता का दिया संदेश

    November 13, 2025
    Latest Posts

    OpenAI ने ChatGPT के लिए GPT-5.1 मॉडल लॉन्च किया, पेश किए दो नए वर्जन

    November 13, 2025

    पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे की 61 करोड़ की संपत्ति कुर्क, ED ने की बड़ी कार्रवाई

    November 13, 2025

    CM हेमंत सोरेन से के. राजू और डॉ. इरफान अंसारी ने की मुलाकात, स्थापना दिवस पर हुई चर्चा

    November 13, 2025

    चक्रधरपुर में बढ़ते संक्रमण पर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर निशाना, कहा – ग्रामीणों को ‘खाट एंबुलेंस’ के भरोसे छोड़ दिया

    November 13, 2025

    साइकिल रैली में शामिल हुए डीसी चंदन कुमार, एकता और सहभागिता का दिया संदेश

    November 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.