Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Nov, 2025 ♦ 5:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»नशे के खिलाफ चाईबासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर तस्कर को रंगेहाथ दबोचा
    चाईबासा

    नशे के खिलाफ चाईबासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर तस्कर को रंगेहाथ दबोचा

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 11, 2025Updated:November 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत सदर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। चाईबासा SP को सूचना मिली कि किसी व्यक्ति द्वारा अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर SP के निर्देशन में SDPO  सदर चाईबासा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।

    गठित दल ने सदर थाना क्षेत्र के आमलाटोला रेलवे अंडरपास के पास बंद रेलवे केबिन के पास छापामारी करते हुए मनीष कुमार खिरवाल (उम्र 31 वर्ष, पुत्र वसंत कुमार खिरवाल, मधुबाजार, थाना- सदर, चाईबासा) को 30 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ में मनीष कुमार ने बताया कि यह ब्राउन शुगर उसे फिरदौस अंसारी (आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती) से प्राप्त होती थी, जिसे वह आगे बेचता था।

    पुलिस ने इसके बाद सदर थाना, चाईबासा में कांड संख्या 87/25 के तहत धारा 17(a)/21(a)/29 NDPS एक्ट के तहत मनीष कुमार खिरवाल और फिरदौस अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज किया। पकड़े गए मनीष कुमार का पहले भी अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के जुर्म में रिकॉर्ड है। वर्ष 2022 में वह इसी अपराध में जेल जा चुका है। वर्तमान में उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

    जप्त सामान में 30 पुड़िया ब्राउन शुगर शामिल है। पकड़े गए अभियुक्त का विवरण इस प्रकार है: नाम मनीष कुमार खिरवाल, उम्र करीब 31 वर्ष, पिता का नाम वसंत कुमार खिरवाल, और पता मधुबाजार, थाना- सदर, चाईबासा, जिला- प० सिंहभूम। अभियुक्त का अपराधिक इतिहास भी गंभीर है, जिसमें सदर थाना कांड संख्या 100/2022 दिनांक 27.09.22 (धारा 22(b) NDPS एक्ट) और सदर थाना कांड संख्या 80/2023 दिनांक 12.07.23 (धारा 341/326/307/504/506 भा.द.वि.) शामिल हैं।

    पुलिस छापामारी दल में SDPO सदर, चाईबासा, थाना प्रभारी, सदर थाना, चाईबासा और सदर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे। पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा और इस प्रकार की अवैध गतिविधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

    Also Read : सीतामढ़ी में JDU उम्मीदवार के पोलिंग एजेंट पर होगी कार्रवाई… जानें क्यों

    Chaibasa police caught illegal brown sugar smuggler red-handed चाईबासा पुलिस ने अवैध ब्राउन शुगर तस्कर को रंगे हाथ पकड़ा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीतामढ़ी में JDU उम्मीदवार के पोलिंग एजेंट पर होगी कार्रवाई… जानें क्यों
    Next Article राज्यपाल से CM हेमंत ने की भेंट, राज्य स्थापना दिवस में मुख्य अतिथि के लिए दिया निमंत्रण

    Related Posts

    जमशेदपुर

    घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में 73.88% वोटिंग, महिला और युवा मतदाताओं ने दिखाई भागीदारी

    November 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    IAS विनय चौबे अब हजारीबाग लैंड स्कैम में फंसे, ACB ने किया गिरफ्तार

    November 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अधिवक्ता गोपाल कृष्ण म’र्डर केस में दो आरोपी दोषी करार, 18 नवंबर को सजा का ऐलान

    November 11, 2025
    Latest Posts

    घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में 73.88% वोटिंग, महिला और युवा मतदाताओं ने दिखाई भागीदारी

    November 11, 2025

    Whatsapp  में जल्द आएगा “यूज़रनेम फीचर”, फेसबुक और इंस्टाग्राम के साथ लिंक होगा

    November 11, 2025

    IAS विनय चौबे अब हजारीबाग लैंड स्कैम में फंसे, ACB ने किया गिरफ्तार

    November 11, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट अपडेट : 4 दिन पहले फरीदाबाद से खरीदी गई थी कार, डीलर हिरासत में

    November 11, 2025

    अधिवक्ता गोपाल कृष्ण म’र्डर केस में दो आरोपी दोषी करार, 18 नवंबर को सजा का ऐलान

    November 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.