Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बस स्टैंड के पास हुई चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, 268 ग्राम सोना जब्त
    जोहार ब्रेकिंग

    बस स्टैंड के पास हुई चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, 268 ग्राम सोना जब्त

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 10, 2025No Comments2 Mins Read8
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चोरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने बड़ाबाजार ओपी क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए दो आराेपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी किए गए सोने के आभूषण, नकद राशि और मोबाइल बरामद किया गया है। सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया गया कि पुलिस कप्तान अंजनी अंजन के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने तकनीकी सहयोग से इस मामले का खुलासा किया। मौके पर बताया गया कि गत पांच नवम्बर को चतरा बस स्टैंड के पास रहने वाले पुरुषोत्तम यादव के घर से करीब 40 हजार रुपये मूल्य के आभूषण चोरी हुई थी।

    इस संबंध में हजारीबाग बड़ाबाजार ओपी में मामला दर्ज किया गया था। जांच के क्रम में पुलिस ने संदिग्धों पर निगरानी रखी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक युवक पुरुषोत्तम कुमार यादव उर्फ फक्कू (24) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार करते हुए बताया कि उसने चोरी किए गए सोने के आभूषण को नीरज कुमार सोनी उर्फ पप्पू (44) को बेच दिया था। इसके बाद पुलिस ने नीरज सोनी को भी गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 251.3 ग्राम सोना और नकद चार हजार रुपये बरामद किया गया। उसने स्वीकार किया कि उसने पुरुषोत्तम उर्फ फक्कू से चोरी के आभूषण खरीदकर उन्हें स्थानीय ज्वेलर्स को बेचा था। बरामदगी में कुल 268.53 ग्राम सोने के आभूषण, 39 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन शामिल है।

    छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) अमित आनंद, प्रभारी निरीक्षक पंचम कुमार और बड़ाबाजार ओपी के कई अधिकारी शामिल थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पुरुषोत्तम कुमार यादव उर्फ फक्कू का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ सदर और कोर्रा थाना क्षेत्रों में चोरी एवं अन्य मामलों के तीन मुकदमे दर्ज हैं।

    Also Read : रमा खलखो बनीं झारखंड महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष

    268 grams of gold seized 268 ग्राम सोना जब्त Theft near bus stand exposed Two accused arrested दो आरोपी गिरफ्तार बस स्टैंड के पास हुई चोरी का पर्दाफाश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरमा खलखो बनीं झारखंड महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष
    Next Article लाल किला के बाहर कार में ब्लास्ट, तीन गाड़ियों खाक

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.