Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 May, 2026 ♦ 1:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»DC ने सिविल सर्जन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश
    झारखंड

    DC ने सिविल सर्जन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश

    Team JoharBy Team JoharNovember 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    DC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : कैंप-2 स्थित सिविल सर्जन (सीएस) कार्यालय का DC अजय नाथ झा ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की साफ-सफाई, फाइलों के रख-रखाव और तकनीकी सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान एसी मो. मुमताज अंसारी, सिविल सर्जन डॉ. ए. बी. प्रसाद, डीएस एन. पी. सिंह, डॉ. रेनु भारती, डॉ. सेलिना टुड, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    DC

    साफ-सफाई और फाइल व्यवस्था पर जोर

    निरीक्षण के दौरान डीसी ने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी फाइलों को नए लाल कपड़े में बांधकर व्यवस्थित रूप से रखा जाए। DC ने कहा कि सभी कर्मचारी हर दिन काम शुरू करने से पहले और खत्म होने से पहले 5 मिनट अपने टेबल की साफ-सफाई करें, ताकि कार्यालय हमेशा साफ-सुथरा दिखे। उन्होंने 15 दिनों के अंदर पूरी व्यवस्था सुधारने का निर्देश देते हुए कहा कि वे दोबारा निरीक्षण करेंगे।

    DC

    डिजिटल और नेटवर्क व्यवस्था को लेकर निर्देश

    DC ने सभी कंप्यूटरों को लोकल एरिया नेटवर्क (LAN) से जोड़ने और इंटरनेट सेवा सुचारू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के मोबाइल का MAC नंबर दर्ज किया जाए, ताकि नेटवर्क सुरक्षा बनी रहे। साथ ही अन्य कार्यालयों में भी यही व्यवस्था लागू करने को कहा गया।

    DC

    पुराने सामान और फाइलों का प्रबंधन

    डीसी ने अनुपयोगी सामानों की सूची बनाकर नियमानुसार निष्पादन करने को कहा। उन्होंने पुराने फाइलों को स्कैन कर डिजिटल फाइल तैयार करने और उन्हें तीन अलग-अलग जगहों पर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। आखिर में DC ने कहा कि स्वच्छ और अनुशासित कार्यालय ही अच्छे प्रशासन की पहचान है, इसलिए सभी कर्मचारी मिलकर कार्यालय की व्यवस्था बेहतर बनाएं।

    Also Read : घाटशिला उपचुनाव की तैयारी तेज, माइक्रो ऑब्जर्वर का पहला रेंडमाइजेशन संपन्न

    DC conducts surprise inspection of Civil Surgeon's office DC ने सिविल सर्जन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण issues several instructions दिए कई निर्देश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में शुरू हुआ CRITMET 2025 सम्मेलन
    Next Article पाकुड़ में आदिवासी अधिकार रक्षा मंच की महारैली, कुरमी को एसटी में शामिल करने की मांग का विरोध

    Related Posts

    झारखंड

    देवघर : स्कूल में पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, किताबें-बेंच जलकर राख

    May 10, 2026
    झारखंड

    हजारीबाग को मिल सकता है झारखंड का पहला मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जगह तलाशने में जुटी सरकार

    May 10, 2026
    जामताड़ा

    मासूम को टक्कर मारकर वाहन फरार, 108 एम्बुलेंस की देरी पर फूटा परिजनों का गुस्सा

    May 10, 2026
    Latest Posts

    देवघर : स्कूल में पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, किताबें-बेंच जलकर राख

    May 10, 2026

    हिमंत बिस्व सरमा फिर संभालेंगे असम की कमान, 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

    May 10, 2026

    हजारीबाग को मिल सकता है झारखंड का पहला मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जगह तलाशने में जुटी सरकार

    May 10, 2026

    मासूम को टक्कर मारकर वाहन फरार, 108 एम्बुलेंस की देरी पर फूटा परिजनों का गुस्सा

    May 10, 2026

    नकली NCERT किताबों से छात्रों को ठगने का पर्दाफाश, हजारीबाग में तीन दुकानदारों पर FIR

    May 10, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.