Gumla : गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। यह घटना कुम्हारी करंज रोड, बसिया के पास हुई।
मृतक की पहचान 56 वर्षीय जय सिंह राम, निवासी छोटका रेंगर, खूंटी के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति गुरु चरण राम ने बताया कि दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर नवाटोली में एक कार्यक्रम में गए थे। लौटते समय उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में जय सिंह राम की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर बसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, गुमला में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read : बस-ट्रक भिड़ंत, 3 महीने के बच्चे सहित 19 की दर्दनाक मौ’त
Also Read : गिरिडीह से रांची जा रही बस का अचानक टूटा शीशा, फिर…
Also Read : कोडरमा में खेतों में घुसा हाथियों का झुंड, फसल किया तहस-नहस
Also Read : झारखंड में 1.20 लाख सरकारी शिक्षकों के लिए टीचर नीड असेसमेंट 18 से 20 नवंबर तक
Also Read :पीएम मोदी कोसी-सीमांचल में करेंगे चुनावी जनसभाएं, NDA प्रत्याशियों के समर्थन में मांगेंगे वोट

