Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Oct, 2025 ♦ 3:23 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला»तेज रफ्तार बाइक रेलिंग से टकराई, 11वीं के छात्र की मौ’त
    गुमला

    तेज रफ्तार बाइक रेलिंग से टकराई, 11वीं के छात्र की मौ’त

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurOctober 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    छात्र
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : गुमला-पालकोट रोड स्थित झारखंड डिपा मोड़ पर शनिवार सुबह लगभग 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। संत अन्ना इंटर कॉलेज पुग्गू के 11वीं कक्षा के छात्र विनय टाना भगत (18 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गयी। वह बघिमा टुकु टोली का रहने वाला था हादसे में दो छात्र सोनू केरकेट्टा और एक अन्य साथी घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों छात्र एक ही बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। झारखंड डिपा मोड़ पर बाइक तेज रफ्तार में थी, जिससे वह अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी रेलिंग से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक रेलिंग के बीच में फंस गई।

    स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया

    घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने तीनों छात्रों को गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद विनय टाना भगत को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो छात्रों को हल्की चोटें आईं और उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

    परिजनों में मचा कोहराम

    सदर अस्पताल में मृतक के परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। विनय की चाची विनीता कुमारी ने बताया कि सुबह तीनों छात्र बाइक से स्कूल के लिए निकले थे और विनय ने हेलमेट भी पहन रखा था, लेकिन तेज रफ्तार की वजह से हादसा हो गया।

    प्रशासन ने पहले ही जारी की थी चेतावनी

    गुमला प्रशासन ने हाल ही में शहर में हेलमेट जांच और वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया था। साथ ही सभी विद्यालयों को पत्र लिखकर निर्देश दिया गया था कि नाबालिग छात्र बाइक या स्कूटी से स्कूल न आएं। कुछ विद्यालयों और अभिभावकों ने इस निर्देश का पालन किया, लेकिन कई छात्र अब भी स्कूल के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर जाते हैं।

    लापरवाही बनी मौत की वजह

    प्रशासनिक सख्ती के बावजूद कुछ अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह दर्दनाक घटना हुई। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसे हादसों को रोकने के लिए क्या सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि किसी और छात्र की जान न जाए।

    Also Read : झारखंड शराब घोटाले में एसीबी ने दो पूर्व सचिवों को नोटिस भेजा

    11वीं के छात्र की मौत तेज रफ्तार बाइक रेलिंग से टकराई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के लिए विशेष मैपिंग कैंप आयोजित
    Next Article बिहार चुनाव से पहले पप्पू यादव पर शिकंजा, आयकर विभाग ने भेजा नोटिस

    Related Posts

    झारखंड

    राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, सभी जिलों के लिए निर्देश जारी

    October 25, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सैन्यकर्मी अब पारस अस्पताल में भी करा सकेंगे इलाज, हुआ एमओयू

    October 25, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

    October 25, 2025
    Latest Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, सभी जिलों के लिए निर्देश जारी

    October 25, 2025

    सैन्यकर्मी अब पारस अस्पताल में भी करा सकेंगे इलाज, हुआ एमओयू

    October 25, 2025

    रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

    October 25, 2025

    निर्लज्ज बनकर घाटशिला उपचुनाव में वोट मांग रहा इंडी गठगबंधन: बाबूलाल मरांडी

    October 25, 2025

    गुमला के पारसा गांव में तीन महीने से बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

    October 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.