Jamtara : कुंडहित प्रखंड के अंबा रामपुर गांव में सिन्दु कान्हु क्लब की और से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फाइनल खेल में हांसदा एफसी ने बाबु एफसी को एक गोल से पराजय कर टूर्नामेंट की खिताब अपने नाम कर लिया।
मौके पर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो उपस्थित हुए। खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मानव जीवन में खेल एक प्रतिभा है, खेल के जरिए मानव अपने प्रतिभाओं के साथ अपना करियर बनाते हैं। उन्होंने काली पूजा, दीपावली के शुभ अवसर पर आयोजित खेल में शामिल खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इससे हम शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं । हमें खेल अनुशासित ढंग से खेलना चाहिए क्योंकि खेल के माध्यम से भी हम अपना जीवन को बेहतर बना सकते हैं। इस तरह का खेल के आयोजन से हमारे क्षेत्र के ग्रामीण प्रतिभाओं को अपना प्रदर्शन दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होने खेल कमेटी को कहा खेल के माध्यम से जो अच्छे प्रदर्शन कर रहे हैं वैसे दो-तीन खिलाड़ियों का नाम चयन करें ताकि नाला विधानसभा के तीनों प्रखंड के 20-25 खिलाड़ियों का कोच बनाकर खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया नाला विधानसभा क्षेत्र से खिलाड़ियों का टीम बनाकर खेलने का मौका दियाजाएगा।
अंबा रामपुर गांव में सिद्धू कानू तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट में पुरुष के 16 टीम भाग लिया। जहां फाइनल खेल में उप विजेता बाबु एफसी ,विजेता हांसदा एफसी टीम को कप तथा नगद 50,000 तथा 40,000 हजार तथा सेमिफाइनल दोनों टीम राय ब्रदर्स एंव
को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अपिश्वर हेम्बरम, सचिव कुतुबुद्दीन खान,विधायक प्रतिनिधि शरम मंडल, पूर्व अध्यक्ष जयश्वर मुर्मू,
पूर्व जिप सदस्य भजहरी मंडल, कमिटी के अध्यक्ष सह मुखिया दुलुसिंह टुडु, सचिव गणेश टुडु, कोषाध्यक्ष बौद्धनाथ हेम्बरम, राजीब मंडल, उत्तम पाल, नित्य गोपाल घोष, निमाई माजि, के अलावे हजारों खेल प्रेमियों उपस्थित थे।
विधानसभा अध्यक्ष ने फुटबॉल प्रतियोगिता में विजय टीम को किया पुरस्कृत

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleजमशेदपुर में ट्रेन हादसे में बुजुर्ग की मौत, परिवार में मातम…
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

