Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»JPSC ने 488 असिस्टेंट प्रोफेसरों को दी पदोन्नति, दीवाली से पहले बड़ा तोहफा
    झारखंड

    JPSC ने 488 असिस्टेंट प्रोफेसरों को दी पदोन्नति, दीवाली से पहले बड़ा तोहफा

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JPSC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने लंबे इंतजार के बाद 2008 बैच के असिस्टेंट प्रोफेसरों की पदोन्नति को मंजूरी दे दी है। दीवाली से ठीक पहले राज्य के छह विश्वविद्यालयों के कुल 488 शिक्षकों को स्टेज-1 से स्टेज-2 में प्रमोट करने की सिफारिश की गई है। यह प्रमोशन विश्वविद्यालय प्रोमोशन नियमावली 2010 के तहत हुआ है। अब ये शिक्षक प्रोफेसर बनने और प्रशासनिक पदों पर जाने के योग्य हो गए हैं।

    JPSC अध्यक्ष एल. खियांग्ते की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा, डॉ. जमाल अहमद और सचिव संदीप सिंह ने प्रस्ताव पर मुहर लगाई। कोल्हान विश्वविद्यालय और जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी से प्रस्ताव नहीं आने के कारण वहां के शिक्षकों की प्रमोशन फिलहाल रोक दी गई है।

    उच्च शिक्षा को मिलेगा बल

    JPSC सचिव संदीप सिंह ने कहा कि यह फैसला राज्य के उच्च शिक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाएगा। लंबित दस्तावेजों वाले मामलों को नवंबर तक सुलझा लिया जाएगा, ताकि कोई योग्य शिक्षक न छूटे। बैठक में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में यूनिवर्सिटी प्रोफेसर सह चीफ साइंटिस्ट पद के इंटरव्यू रिजल्ट भी जारी करने का निर्णय लिया गया। बांग्ला विषय में प्रमोशन की शुरुआत डॉ. मधुश्री सन्याल को स्टेज-4 से स्टेज-5 (रीडर से प्रोफेसर) में प्रमोट कर की गई।

    किन विषयों में हुई पदोन्नति

    प्रमोशन अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगर्भशास्त्र, गणित, समाजशास्त्र, इतिहास, मैथिली, म्यूजिक, फारसी, संताली, गृह विज्ञान, मानवशास्त्र, उर्दू, भूगोल, वाणिज्य, वनस्पतिशास्त्र, जंतु विज्ञान, संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, भौतिकी, दर्शनशास्त्र और रसायनशास्त्र जैसे विषयों में हुई है।

    विश्वविद्यालयवार आंकड़े :

    विश्वविद्यालयप्रमोट शिक्षक
    रांची विश्वविद्यालय177
    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी33
    विनोबा भावे विश्वविद्यालय66
    नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय23
    सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय120
    विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय69

    प्रोफेसर एसोसिएशन का स्वागत

    झारखंड प्रोफेसर एसोसिएशन ने JPSC और राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. राजकुमार ने कहा कि देर से ही सही, यह फैसला शिक्षकों का मनोबल बढ़ाएगा और उच्च शिक्षा में सकारात्मक बदलाव लाएगा। राज्य के विश्वविद्यालयों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। शिक्षक लंबे समय से इस प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे।

    Also Read : सीएम नीतीश से मिले गृह मंत्री अमित शाह, 18 मिनट तक हुई बातचीत

    a big gift before Diwali JPSC promotes 488 assistant professors JPSC ने 488 असिस्टेंट प्रोफेसरों को दी पदोन्नति दीवाली से पहले बड़ा तोहफा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम नीतीश से मिले गृह मंत्री अमित शाह, 18 मिनट तक हुई बातचीत
    Next Article HC का बड़ा फैसला : नहीं खुलेंगे विनय सिंह के रांची, हजारीबाग और गुमला के सील शोरूम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.