Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, तीन दिनों में 1297 लोग पकड़े गए
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, तीन दिनों में 1297 लोग पकड़े गए

    Team JoharBy Team JoharOctober 11, 2025Updated:October 11, 2025No Comments2 Mins Read27
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने बिजली चोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। एपीटी टीम द्वारा गठित 119 टीमों ने तीन दिनों तक राज्य भर में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान रांची सहित राज्य के 17 सर्किलों में कुल 8893 उपभोक्ताओं के यहां रेड डाली गई, जिसमें 1297 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए।

    कहां कितनी कार्रवाई हुई?

    सबसे ज्यादा रेड डालने का मामला गिरिडीह में सामने आया, जहां 1303 जगह छापेमारी हुई और 101 एफआईआर दर्ज की गई। राजधानी रांची में 961 उपभोक्ताओं की जांच की गई, जिसमें 94 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। वहीं सबसे ज्यादा एफआईआर डालटनगंज में दर्ज की गई, जहां 125 उपभोक्ताओं पर केस किया गया। सबसे कम कार्रवाई कोडरमा में हुई, जहां 208 रेड में 44 एफआईआर हुई।

    रिटायर्ड फौजी ने की बिजली चोरी की शिकायत

    रांची के हेसाग स्थित लोकमाला रेजिंसी अपार्टमेंट के निवासी और रिटायर्ड सैनिक रौशन कुमार झा ने अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर बिजली चोरी की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनके बी-ब्लॉक में 18 फ्लैट हैं, लेकिन सिर्फ 17 मीटर लगे हैं। इससे स्पष्ट है कि कोई उपभोक्ता बिजली चोरी या मीटर में गड़बड़ी कर रहा है। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है।

    बिजली चोरी की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

    बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अगर कहीं भी बिजली चोरी की जानकारी हो, तो तुरंत 9431135515 नंबर पर सूचित करें। विभाग ने चेतावनी दी है कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

    एपीटी टीम एफआईआर बिजली चोरी कोडरमा रेड गिरिडीह बिजली रेड जेबीवीएनएल झारखंड न्यूज झारखंड बिजली विभाग झारखंड समाचार डालटनगंज एफआईआर बिजली चोरी रेड बिजली चोरी शिकायत बिजली चोरों पर कार्रवाई बिजली मीटर गड़बड़ी बिजली विभाग कार्रवाई बिजली विभाग हेल्पलाइन रांची बिजली चोरी रौशन कुमार झा लोकमाला रेजिंसी हेल्पलाइन नंबर बिजली चोरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बदला मौसम का मिजाज, लातेहार में सबसे कम तापमान दर्ज
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 42,000 करोड़ की कृषि परियोजनाओं की शुरुआत, किसानों से करेंगे संवाद

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.