Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों में परोसा जा रहा था एक्सपायर्ड सामान, प्रशासन ने की कार्रवाई
    झारखंड

    रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों में परोसा जा रहा था एक्सपायर्ड सामान, प्रशासन ने की कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2025No Comments2 Mins Read47
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रेस्टोरेंट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih: जिले में स्वादिष्ट भोजन के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। जिला प्रशासन के निरीक्षण में कई रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों में एक्सपायर्ड और घटिया सामान का इस्तेमाल किए जाने का खुलासा हुआ है।

    जिलाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार ने बुधवार शाम से देर रात तक शहर के कई होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंट और आइसक्रीम फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान कैपिटल मॉल स्थित सेवेंथ हेवन रेस्टोरेंट से 17 बोतल एक्सपायर्ड फूड कलर, 2 किलो एक्सपायर्ड व्हाइट चॉकलेट पाउडर, 5 किलो मिसब्रांडेड चॉकलेट पाउडर और 2 बोतल एक्सपायर्ड मॉकटेल क्रश जब्त किए गए। इन सभी का उपयोग खाने में किया जा रहा था।

    खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के उल्लंघन पर रेस्टोरेंट संचालक पर ₹20,000 का जुर्माना लगाया गया है।

    इसके अलावा भंडारीडीह की फ्रेश आइसक्रीम फैक्ट्री और गोल्डन आइसक्रीम फैक्ट्री में स्वच्छता पाई गई, लेकिन दोनों को प्रमाणित फूड लैब से क्वालिटी जांच करवाने का निर्देश दिया गया है।

    गांधी चौक स्थित अशोक होटल, टावर चौक के केडिया होटल, जरासंघ चौक के मधुबन विजेश, निखर लाउंज का भी निरीक्षण किया गया और सभी को खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

     

     

    एक्सपायर्ड सामान खाद्य सुरक्षा गिरिडीह गिरिडीह समाचार जिला प्रशासन झारखंड न्यूज प्रशासनिक कार्रवाई फूड इंस्पेक्टर फूड इंस्पेक्शन फूड क्वालिटी फूड सेफ्टी एक्ट मिठाई दुकानें रेस्टोरेंट में गड़बड़ी सेवेंथ हेवन रेस्टोरेंट स्वास्थ्य विभाग होटल जांच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBSSC भर्ती 2025 : स्पोर्ट्स ट्रेनर के 379 पदों पर आवेदन आज से शुरू, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई
    Next Article NTA का बड़ा फैसला : अब परीक्षा केंद्र आधार कार्ड के पते पर ही मिलेंगे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला – 4 : मां दुर्गा जैसी हिम्मत लेकर रेड लाइट नेटवर्क में पहुंचीं महिमा सिंह, 400-500 लड़कियों को दिया नया जीवन

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा से मिलती है संतान सुख और सुख-समृद्धि की कामना, जानें विधि-मंत्र

    October 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड : रांची SSP ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण पर जोर

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: साल 2004 से कभी जीत नहीं पाए चुनाव, अब सीधे बने राज्यपाल, जानिये ब्रजमोहन राम का पूरा पॉलिटिकल करियर क्या रहा

    October 13, 2026
    Latest Posts

    युवाओं की आवाज नहीं दबा सकती पुलिस, हर कार्रवाई का सबूत रखें; दोषियों को सजा दिलाएंगे : राहुल गांधी

    October 14, 2026

    मद्रास हाईकोर्ट की पुलिस से दो टूक, RSS के मार्च पर रोक क्यों? कहा- नागरिकों को दुश्मन मान रही सरकार

    October 14, 2026

    बिहार में जल प्रलय और हादसे: राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 13 की मौत, एक साल में आपदाओं ने ली 2500 से ज्यादा जिंदगियां

    October 14, 2026

    टाटा ट्रस्ट्स में घमासान: नोएल टाटा और वेणु श्रीनिवासन के बीच विवाद ने पकड़ी रफ़्तार, अदालत तक पहुँचा मामला

    October 14, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला – 4 : मां दुर्गा जैसी हिम्मत लेकर रेड लाइट नेटवर्क में पहुंचीं महिमा सिंह, 400-500 लड़कियों को दिया नया जीवन

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.