Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Nov, 2025 ♦ 9:35 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बाबूलाल पर विनोद पांडेय का तीखा हमला- भाजपा सरकारों में हो रहे असली शराब घोटालों पर चुप्पी तोड़ें
    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल पर विनोद पांडेय का तीखा हमला- भाजपा सरकारों में हो रहे असली शराब घोटालों पर चुप्पी तोड़ें

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विनोद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने शराब घोटाला की सीबीआई जांच की मांग पर बाबूलाल मरांडी पर तीखा हमला किया है। विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी लगातार जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं और बार-बार झूठे आरोपों का पुलिंदा पेश कर रहे हैं। वास्तव में उन्हें न तथ्यों की चिंता है, न ही राज्य के विकास की। शराब घोटाले को लेकर जो सवाल वे सूत्रों के हवाले से उठा रहे हैं, वह किसी जिम्मेदार विपक्ष की आवाज़ नहीं, बल्कि एक निराश और हताश नेता की बयानबाज़ी प्रतीत होती है। अगर बाबूलाल के पास ठोस सबूत हैं, तो उन्हें सरकार के समक्ष प्रस्तुत करें। झारखंड सरकार हमेशा जांच कर उचित कार्रवाई करने के लिए तैयार है। मरांडी जी बताएं कि भाजपा शासित राज्यों… मध्यप्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ में हुए वास्तविक शराब घोटालों पर उन्होंने कभी चुप्पी क्यों साध ली? क्या वहां भी वे जांच की मांग करेंगे या भाजपा के भ्रष्ट नेताओं की रक्षा करना उनका असली मकसद है?

    जहां तक एसीबी की कार्रवाई की बात है, सरकार किसी आरोपी को बचाने के लिए नहीं, बल्कि कानून के अनुसार दंडित करने की नीति पर काम कर रही है। लेकिन भाजपा की राजनीति का सच यह है कि जब उनकी सरकार होती है, तो आरोपी “पवित्र” हो जाते हैं और जब विपक्ष में आते हैं, तो वही लोग “घोटालेबाज” घोषित कर दिए जाते हैं।

    मरांडी जी अपने कार्यकाल का आईना देखें… स्वयं मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने कितने भ्रष्टाचार मामलों पर कार्रवाई की थी? सच यह है कि झारखंड की जनता उन्हें नकार चुकी है और अब वे केवल झूठी बयानबाज़ी कर सुर्ख़ियों में बने रहना चाहते हैं। झामुमो सरकार स्पष्ट करती है… भ्रष्टाचार चाहे किसी ने भी किया हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। हम जांच एजेंसियों को रिमोट कंट्रोल से नहीं चलाते।

    मरांडी जी, आपकी राजनीति की हवा निकल चुकी है। बेहतर होगा कि आप सस्ती नौटंकी छोड़कर जनता से माफी मांगें और भाजपा सरकारों में हो रहे वास्तविक शराब घोटालों पर अपनी चुप्पी तोड़ें।

    Also Read : सीएम हेमंत ने 160 चिकित्सकों को दिया नियुक्ति पत्र, कहा- आपकी संवेदनाएं धरातल पर दिखनी भी चाहिए

    Vinod Pandey's scathing attack on Babulal - Break the silence on the real liquor scams happening under BJP governments बाबूलाल पर विनोद पांडेय का तीखा हमला- भाजपा सरकारों में हो रहे असली शराब घोटालों पर चुप्पी तोड़ें
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में गरबा और डांडिया की धूम, रंग-बिरंगे परिधानों से सजा माहौल
    Next Article गिरिडीह में नक्सली गतिविधियों पर पुलिस और CRPF का बड़ा वार…

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में ठंड बढ़ी, 16 नवंबर तक कोहरा और धुंध के साथ शुष्क मौसम रहेगा

    November 11, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार के कई बूथों में ईवीएम हुआ खराब, मतदाता परेशान

    November 11, 2025
    जमशेदपुर

    घाटशिला उपचुनाव : CM हेमंत सोरेन ने मतदाताओं से की अपील- बढ़-चढ़कर मतदान में लें भाग

    November 11, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में ठंड बढ़ी, 16 नवंबर तक कोहरा और धुंध के साथ शुष्क मौसम रहेगा

    November 11, 2025

    बिहार के कई बूथों में ईवीएम हुआ खराब, मतदाता परेशान

    November 11, 2025

    घाटशिला उपचुनाव : CM हेमंत सोरेन ने मतदाताओं से की अपील- बढ़-चढ़कर मतदान में लें भाग

    November 11, 2025

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

    November 11, 2025

    बिहार विस चुनाव के दूसरे चरण में CM नीतीश कुमार की अपील — “पहले मतदान, फिर जलपान”

    November 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.