Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Sep, 2025 ♦ 12:50 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हेमंत सरकार ने साढ़े पांच साल में गढ़े विकास और सामाजिक न्याय के नए आयाम : JMM
    झारखंड

    हेमंत सरकार ने साढ़े पांच साल में गढ़े विकास और सामाजिक न्याय के नए आयाम : JMM

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaSeptember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हेमंत सोरेन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: JMM के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा नेताओं पर करारा पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पिछले साढ़े पांच वर्षों में झारखंड ने विकास और सामाजिक न्याय के नए आयाम स्थापित किए हैं।

    उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह तथ्यहीन और झारखंड की मेहनतकश जनता का अपमान बताया। पांडेय ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, पेयजल और युवाओं के लिए रोजगार योजनाओं जैसे हर क्षेत्र में सरकार ने ठोस पहल की है। आज़ादी के बाद पहली बार आदिवासी और ग्रामीण समाज को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई गई हैं, जो भाजपा को हजम नहीं हो रही हैं।

    पांडेय ने भाजपा द्वारा “जंगलराज” कहे जाने पर पलटवार करते हुए कहा कि यह विरासत वास्तव में भाजपा के 19 साल के शासन की देन थी। उन्होंने दावा किया कि हेमंत सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत किया, उग्रवाद पर निर्णायक प्रहार किया और निवेश के लिए सुरक्षित माहौल तैयार किया है। सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की जांच जारी है, लेकिन भाजपा इसे राजनीतिक लाभ के लिए भुनाने में लगी हुई है।

    उन्होंने केंद्र सरकार पर संसाधनों की आपूर्ति में सौतेला व्यवहार करने का आरोप भी लगाया। पांडेय के अनुसार, यूरिया और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं का हवाला देकर जनता को गुमराह किया जा रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि झारखंड को समय पर उसका हिस्सा और संसाधन नहीं दिए जाते।

    झामुमो प्रवक्ता ने आगे बताया कि रोजगार, किसानों के सम्मान, महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के लिए “मंईयां सम्मान योजना”, “सावित्री बाई फुले प्रोत्साहन योजना”, सर्वजन पेंशन और फेलोशिप जैसी योजनाओं ने हजारों परिवारों को आर्थिक और सामाजिक मजबूती दी है।

    भाजपा नेताओं को नसीहत देते हुए पांडेय ने कहा कि वे झूठे आरोप लगाने के बजाय राज्य के असली विकास आंकड़ों पर नजर डालें। उन्होंने दावा किया कि जनता सच्चाई जानती है और 2024 लोकसभा व 2025 विधानसभा चुनावों में भाजपा को बार-बार जवाब भी दे चुकी है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में अपनी राजनीतिक जमीन खो चुकी है, इसलिए बाहर से नेताओं को बुलाकर बेबुनियाद बयान दिलवा रही है। पांडेय ने कहा कि हेमंत सोरेन की अगुवाई में झारखंड अब अपने स्वर्णिम सफर की ओर बढ़ रहा है और भाजपा नेताओं को यह स्वीकार करने में परेशानी हो रही है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेसीआई एक्सपो : ग्राहकों की भीड़ देख स्टॉल धारकों के चेहरों पर दिखी खुशी, जमकर हो रही खरीदारी

    Related Posts

    झारखंड

    जेसीआई एक्सपो : ग्राहकों की भीड़ देख स्टॉल धारकों के चेहरों पर दिखी खुशी, जमकर हो रही खरीदारी

    September 18, 2025
    झारखंड

    “रेल रोको” आंदोलन से पूर्व डीजीपी ने की बैठक, अधिकारियों से कहा – आंदोलन से पूर्व चिन्हित नेता को करें डिटेन

    September 18, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी, 109 नए मतदान केंद्र प्रस्तावित…

    September 18, 2025
    Latest Posts

    हेमंत सरकार ने साढ़े पांच साल में गढ़े विकास और सामाजिक न्याय के नए आयाम : JMM

    September 18, 2025

    जेसीआई एक्सपो : ग्राहकों की भीड़ देख स्टॉल धारकों के चेहरों पर दिखी खुशी, जमकर हो रही खरीदारी

    September 18, 2025

    “रेल रोको” आंदोलन से पूर्व डीजीपी ने की बैठक, अधिकारियों से कहा – आंदोलन से पूर्व चिन्हित नेता को करें डिटेन

    September 18, 2025

    चाईबासा में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी, 109 नए मतदान केंद्र प्रस्तावित…

    September 18, 2025

    सिर्फ ₹1 में फसल सुरक्षा योजना, 30 सितंबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन…

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.