Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड एटीएस की रडार पर राहुल सिंह, अजरबैजान-जॉर्जिया से संभाल रहा अपराध का सिंडिकेट
    झारखंड

    झारखंड एटीएस की रडार पर राहुल सिंह, अजरबैजान-जॉर्जिया से संभाल रहा अपराध का सिंडिकेट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2025Updated:September 13, 2025No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एटीएस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    • गैंगस्टर मयंक सिंह ने झारखंड एटीएस को राहुल सिंह के बारे में दी पूरी इनपुट, विदेश में बैठकर चलाता है आजाद सरकार और झांगुर गिरोह

    Ranchi : झारखंड एटीएस अपराध पर लगाम कसने के लिए काफी मशक्कत कर रही है। हाल के दिनों में रिमांड पर आये गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा ने कई खुलासे किए है। मयंक सिंह ने हाल के दिनों में अपराध जगत में चर्चित नाम राहुल सिंह का पूरा चिट्ठा खोल दिया है। मयंक सिंह से जानकारी मिलने के बाद झारखंड एटीएस की रडार पर अब राहुल सिंह है। झारखंड एटीएस की टीम लगातार निगरानी रखे हुए है। वहीं, मयंक सिंह ने पूछताछ में एटीएस को बताया है कि राहुल सिंह विदेश में बैठकर अपराध का नेटवर्क संभाल रहा है। वह लातेहार जिला के चंदवा थाना अंतर्गत चेटर गांव का रहने वाला है। फिलहाल उसका लोकेशन अजरबैजान-जॉर्जिया के सीमावर्ती इलाके में शरण लिया है। इंटरनेट के माध्यम से झारखंड में अपराध का सिंडिकेट चला रहा है।

    इंग्लिश बोलना या समझना नहीं आता है राहुल सिंह को

    मयंक सिंह ने एटीएस को पूछताछ में बताया कि राहुल सिंह विदेश से अपराध का नेटवर्क चला रहा है। लेकिन, उसे ना तो उस देश की भाषा आती है, ना ही इंग्लिश बोलने या समझने। अजरबैजान में पकड़ाने के बाद राहुल सिंह ने अपना लोकेशन बदल लिया था। फिलहाल अजरबैजान-जॉर्जिया की सीमा पर जीवन यापन गुजार रहा है। आने वाले किसी भी दिन में राहुल सिंह पुलिस के हांथ लग सकता है।

    आजाद सरकार और झांगुर गिरोह का संचालन करता है राहुल

    एटीएस रिमांड पर मयंक सिंह ने बताया कि राहुल सिंह द्वारा आजार सरकार और झांगुर गिरोह नाम से दो अपराधिक गिरोह चलाया जा रहा है। कुछ माह पूर्व अमन साहू का इनकाउंटर में मारे जाने के बाद राहुल सिंह झारखंड में गिरोह को चला रहा है। अपराध जगत से आये पैसों को हवाला के माध्यम से विदेशी एकाउंट में ट्रांसफर करवाता है।

    अपराध की शैली में आया है काफी बदलाव

    झारखंड में अपराध की शैली में अब काफी परिवर्तन देखा जा सकता है। पहले गैंगस्टर हो या अपराधी भारत के किसी दूसरे राज्य में छुपकर अपराध का नेटवर्क चलाते थे। लेकिन, डिजिटल दुनिया में सारा नेटवर्क विदेश में बैठकर संचालित हो रहा है। जी हां, झारखंड एटीएस की रिमांड पर गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा ने यह खुलासा किया है। गैंगस्टर मयंक सिंह ने अमन साहू गिरोह से जुड़े हर किसी सदस्य का पूरा इतिहास भूगोल झारखंड एटीएस के सामने रख दिया है।

    क्या कहना है एटीएस एसपी का

    झारखंड एटीएस एसपी ऋषव झा का कहना है कि मयंक सिंह ने पूछताछ में गिरोह के कई लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। एटीएस उसके बताये सूचनाओं पर काम कर रही है। राहुल सिंह को भी जल्द विदेश से भारत लाया जायेगा। इसके लिए राज्य से लेकर केंद्रीय एजेंसियां काम कर रही है।

    एटीएस
    झारखंड एटीएस एसपी ऋषव झा

    Also Read : बिहार से बंगाल जा रहा प्रतिबंधित मांस रांची में पकड़ाया… जानें कैसे

    Gangster Rahul Singh Gangster Rahul Singh is handling the crime syndicate from Azerbaijan-Georgia Rahul Singh on the radar of Jharkhand ATS गैंगस्टर राहुल सिंह गैंगस्टर राहुल सिंह अजरबैजान-जॉर्जिया से संभाल रहा अपराध का सिंडिकेट झारखंड एटीएस की रडार पर राहुल सिंह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 13 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article पूर्व न्यायाधीश सुशीला कार्की बनीं नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.