Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पटना के लिए पंजाब से चली शराब की बड़ी खेप सिमडेगा में पकड़ाई
    जोहार ब्रेकिंग

    पटना के लिए पंजाब से चली शराब की बड़ी खेप सिमडेगा में पकड़ाई

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सिमडेगा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Simdega : सिमडेगा में पुलिस ने अवैध शराब के बड़े खेप को पकड़कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिले के पुलिस कप्तान मो अर्शी को गुप्त सूचना मिली कि पंजाब से राउरकेला होते हुए सिमडेगा के रास्ते एक बंद कंटेनर वाहन में अवैध शराब पटना ले जाई जा रही है। सूचना मिलने के बाद एसपी ने SDPO के नेतृत्व में थाना प्रभारी सिमडेगा, थाना प्रभारी कोलेबिरा और अन्य अधिकारियों की टीम गठित की। टीम ने कंटेनर वाहन का लगातार पीछा किया। अंततः रांची-राउरकेला मुख्य मार्ग पर ग्राम बीरू, पुलिस कैम्प के पास वाहन को रोका गया। जैसे ही वाहन रोका गया, खलासी उतरकर भाग गया। वाहन में लदे शराब के संबंध में पूछताछ की गई तो चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और फर्जी चलान बिल दिखाया, जो कि कपास का बिल था।

    वाहन चालक गिन्दर सिंह, उम्र लगभग 50 वर्ष, पुत्र नछत्र सिंह, निवासी ग्राम निधनवाला, थाना सदर, जिला मोगा (पंजाब) को गिरफ्तार किया गया। वाहन की तलाशी लेने पर कंटेनर से भारी मात्रा में 1115 पेटी, कुल 40,052 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। शराब का अनुमानित मूल्य एक करोड़ रुपए से अधिक बताया गया है। गिरफ्तार आरोपी ने अपने दोष को स्वीकार करते हुए बताया कि वह शराब की खेप पंजाब से पटना ले जा रहा था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

    Also Read : ‘महिला व उसके परिजनों को खरोंच भी आयी तो…’ बोकारो DC की सख्त चेतावनी

    A huge consignment of liquor from Punjab to Patna was caught in Simdega पटना के लिए पंजाब से चली शराब की बड़ी खेप सिमडेगा में पकड़ाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘महिला व उसके परिजनों को खरोंच भी आयी तो…’ बोकारो DC की सख्त चेतावनी
    Next Article झारखंड के बालू घाटों को पूरी तरह माफियाओं, दलालों को सौंपना चाहती है हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    Latest Posts

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.