Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सरायकेला में वाहन चोर गिरोह को तगड़ा झटका, 17 बाइक समेत 14 आरोपी धराये
    झारखंड

    सरायकेला में वाहन चोर गिरोह को तगड़ा झटका, 17 बाइक समेत 14 आरोपी धराये

    Team JoharBy Team JoharSeptember 12, 2025Updated:September 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Saraikela: सरायकेला में अपराधों पर नियंत्रण और वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर जिले में सक्रिय दो वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान कुल 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, 4 नाबालिगों को निरुद्ध किया गया, तथा 17 चोरी की मोटरसाइकिलें और एक पिकअप वैन बरामद की गई। यह अभियान पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के सख्त निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व थाना प्रभारियों के नेतृत्व में संपन्न किया गया।

    शुक्रवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पहला मामला आदित्यपुर थाना क्षेत्र का है। टाटा-कांड्रा मेन रोड स्थित लाल बिल्डिंग के पास पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में सुजीत दास उर्फ मोटा दास और लव मांझी उर्फ रेपो ने कई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर कुल सात चोरी की मोटरसाइकिलें और एक पिकअप वैन बरामद की गईं। इसके अलावा गिरोह के छह अन्य सदस्य भी गिरफ्तार किए गए। बरामद मोटरसाइकिलों में Hero Splendor Plus, Hero Passion Plus, Bajaj Pulsar, TVS Jupiter आदि मॉडल शामिल हैं। साथ ही Redmi और Realme के दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

    दूसरा मामला कुचाई थाना क्षेत्र से जुड़ा है। गोपीडीह चौक पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने छह संदिग्धों को चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने कुल नौ मोटरसाइकिल चोरी करने और छिपाकर रखने की बात स्वीकार की। इनमें से दो व्यक्तियों – अमित कुम्भकार (21 वर्ष) और उदय सामाड़ (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार नाबालिगों को निरुद्ध कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। बरामद मोटरसाइकिलों के चेसिस नंबर सहित कुल नौ वाहन शामिल हैं।

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में आदित्यपुर थाना, कुचाई थाना और दलभंगा ओपी के सशस्त्र बल के साथ संयुक्त रूप से की गई। उन्होंने आश्वस्त किया कि वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

    एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में संपत्तिमूलक अपराधों से आम नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता बनी रहेगी और इसके लिए कठोर कार्रवाई जारी रखी जाएगी। इस अभियान से यह संदेश गया है कि सरायकेला-खरसावां पुलिस अपराधियों के विरुद्ध पूरी सतर्कता व जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है।

    arrests bike theft Crime news jharkhand minors detained pickup van police operation Saraikela vehicle theft
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM हेमंत सोरेन से जेसोवा प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, दिया दिवाली मेले का सपरिवार आमंत्रण
    Next Article JSSC-CGL पेपर लीक मामला में हाईकोर्ट ने तीन आरोपियों को दी जमानत

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.