Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड बना आम और तरबूज उत्पादन में आत्मनिर्भर, बिरसा हरित ग्राम योजना की बड़ी कामयाबी
    झारखंड

    झारखंड बना आम और तरबूज उत्पादन में आत्मनिर्भर, बिरसा हरित ग्राम योजना की बड़ी कामयाबी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड ने आम और तरबूज के उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल कर ली है। इस उपलब्धि में बिरसा हरित ग्राम योजना ने अहम भूमिका निभाई है। इस योजना को शुरू हुए पांच साल हो चुके हैं, और इन वर्षों में बड़े पैमाने पर आम की बागवानी की गई है।

    झारखंड देश का पहला राज्य है, जहां सरकार किसानों को बागवानी के साथ-साथ फलदार पेड़ों की देखरेख के लिए कम से कम पांच साल तक आर्थिक मदद देती है। इस योजना के तहत पिछले पांच वर्षों में करीब 1.58 करोड़ फलदार पौधे लगाए गए, जिनमें सबसे ज्यादा आम के पेड़ हैं। इन पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी सरकार ने उठाई है।

    इस दौरान पौधों के बीच दूसरी फसलें उगाकर किसानों की आमदनी बढ़ाई गई। पहले बिहार पर निर्भर रहने वाला झारखंड अब आम और तरबूज उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया है। मनरेगा आयुक्त मत्युंजय वर्णवाल ने बताया कि कोविड काल में दूसरे राज्यों से लौटे मजदूरों के लिए शुरू की गई इस योजना ने पूरे राज्य में अपनी जगह बना ली है।

    वर्तमान में 1.67 लाख परिवार इस योजना से लाभ कमा रहे हैं। पिछले पांच वर्षों का आंकड़ा इस प्रकार है :

    2020-21 : 30,023 परिवार, 25,694 हेक्टेयर, 26,41,429 पौधे

    2021-22 : 23,554 परिवार, 20,650 हेक्टेयर, 23,12,800 पौधे

    2022-23 : 23,470 परिवार, 20,933 हेक्टेयर, 23,44,496 पौधे

    2023-24 : 50,334 परिवार, 43,388 हेक्टेयर, 47,48,621 पौधे

    2024-25 : 32,074 परिवार, 29,219 हेक्टेयर, 32,10,857 पौधे

    कुल : 1,67,196 परिवार, 1,45,861 हेक्टेयर, 1,58,90,187 पौधे

    वर्णवाल ने कहा कि कुछ पौधे सूख जाते हैं, इसलिए सरकार पांच साल तक पौधों की देखरेख, दवाइयों और प्रबंधन का जिम्मा लेती है। अब झारखंड में बिहार से आम और तरबूज की आपूर्ति लगभग बंद हो चुकी है। यह योजना न केवल किसानों की आय बढ़ा रही है, बल्कि झारखंड का कायाकल्प भी कर रही है।

    Also Read : BREAKING : चाईबासा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, 1 नक्सली ढेर व हथियार बरामद

    a big success of Birsa Harit Gram Yojana Jharkhand becomes self-sufficient in mango and watermelon production झारखंड बना आम और तरबूज उत्पादन में आत्मनिर्भर बिरसा हरित ग्राम योजना की बड़ी कामयाबी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : चाईबासा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, 1 नक्सली ढेर व हथियार बरामद
    Next Article बिहार के इस जिले में तैयार हुआ देश का सबसे बड़ा सौर-बैटरी बिजली घर, CM करेंगे उद्घाटन

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.