Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»दो बच्चों की मां और जवान लड़के की एक साथ मिली ला’श, स्पॉट से पिस्तौल और चाकू बरामद
    क्राइम

    दो बच्चों की मां और जवान लड़के की एक साथ मिली ला’श, स्पॉट से पिस्तौल और चाकू बरामद

    Team JoharBy Team JoharSeptember 6, 2025Updated:September 6, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युवक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : झारखंड के गढ़वा थाना क्षेत्र के परसाहा मोड़ के पास शनिवार को एक युवक और युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल और चाकू बरामद किया है। युवक के शरीर पर गोली के निशान थे, जबकि युवती के शरीर पर चाकू से वार के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने दोनों बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

    मृतकों की शिनाख्त सुमित कुमार (26) और कृति कुमारी (24) के तौर पर की गई है। दोनों पलामू जिले के रहने वाले थे। सुमित चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड गांव और कृति पांकी थाना क्षेत्र के सगालिम गांव के निवासी थे। कृति दो बच्चों की मां थी। उसकी शादी 2018 में डाल्टनगंज के नवाटोली निवासी संतोष कुमार चंद्रवंशी से हुई थी। वह पिछले एक महीने से अपने मायके में रह रही थी।

    राशन लाने के नाम पर घर से निकली थी कृति

    कृति के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह राशन लाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। फोन पर बात करने पर कृति ने बताया कि वह ससुराल में किसी की तबीयत खराब होने के कारण रात में नहीं आएगी। लेकिन देर रात परिजनों को सूचना मिली कि कृति पर चाकू से हमला हुआ है और एक युवक ने खुद को गोली मार ली है।

    प्रेम प्रसंग की चर्चा

    मिली जानकारी के अनुसार सुमित और कृति के बीच प्रेम प्रसंग था। कृति की एक बहन की शादी सुमित के परिवार में हुई थी, जिसके कारण कृति का सुमित के घर आना-जाना था। माना जा रहा है कि इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। हालांकि, दोनों के परिजन इस बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कह रहे।

    सुमित ने भतीजे को बुलाया था

    सुमित के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह सुमित घर से पैदल निकला था। रास्ते में अपने बड़े भाई अमित से मुलाकात होने पर उसने टालमटोल कर कहा कि वह बस घूम रहा है। बाद में सुमित ने अपने भतीजे को फोन किया और बाइक लेकर चैनपुर बुलाया। भतीजा बाइक लेकर पहुंचा तो सुमित ने कृति को साथ बैठाया और तीनों गढ़वा की ओर निकल गए। टहले पुल के पास सुमित ने भतीजे को वापस भेज दिया। देर रात तक सुमित के नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

    तफ्तीश में जुटी पुलिस

    गढ़वा के SDPO नीरज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि प्रेम संबंध के चलते युवक ने युवती की चाकू से हत्या की और फिर खुद को गोली मार ली। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य बरामद किये गये है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Also Read : झारखंड HC के मुख्य न्यायाधीश ने किया श्रम न्यायालय का उद्घाटन, बोले- केस निपटाना और न्याय करना दो अलग-अलग चीज

    The bodies of a young man and a woman were found the bodies of a young man and a woman were found in Garhwa the bodies of a young man and a woman were found near Garhwa police station area there is a possibility of murder and suicide in a love affair गढ़वा थाना क्षेत्र के पास एक युवक और युवती की लाश मिली गढ़वा में युवक-युवती की लाश बरामद प्रेम प्रसंग में हत्या और आत्महत्या की आशंका युवक-युवती की लाश बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल पर GST का असर, घटेंगे दाम…
    Next Article राजेश ठाकुर ने की केंद्र सरकार की आलोचना, बोले- आठ साल बाद दिखी आम जनता की तकलीफ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    Latest Posts

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.