Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया शिक्षकों का सम्मान…
    झारखंड

    रांची में आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया शिक्षकों का सम्मान…

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो की अगुवाई में शुक्रवार को सिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में ‘शिक्षक दिवस’ के उपलक्ष्य में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह के दौरान कई शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

    शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान सिल्ली प्रखंड के विभिन्न उच्च और मध्य विद्यालयों के प्राचार्यों और सहायक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में भजोहरि महतो, विजय महतो, प्रो. राधेश्याम साहु, प्रो. गिरिजानंदन महतो, धीरेन्द्र नाथ महतो, सीएल प्रजापति, उपेन्द्र नाथ महतो, चंद्रकांत महतो सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।

    इस अवसर पर सुदेश महतो ने कहा कि गुरुजन समाज के निर्माता हैं। उनका मार्गदर्शन और ज्ञान ही नई पीढ़ी की नींव तैयार करता है। शिक्षकों का सम्मान करना हमारी संस्कृति का हिस्सा है और हमें उनके योगदान को हमेशा याद रखना चाहिए।

    इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुदेश महतो, विशिष्ट अतिथि रांची जिला परिषद की उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, केंद्रीय महासचिव नजरुल हसन हाशमी, केंद्रीय महासचिव संजय मेहता और सिल्ली की उपप्रमुख आरती देवी उपस्थित थीं। समारोह का संचालन सुनील सिंह ने किया।

    Also read: आजसू छात्र संगठन ने निकाली शव यात्रा, प्रशासन पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

    News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा के कुदाहातु गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीण ने किया प्रदर्शन
    Next Article खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्पित: विधायक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बेटी RSS की करीबी, पिता और भाई ED के घेरे में… रामेश्वर उरांव परिवार क्यों चर्चा में?

    June 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंडः नर्सरी से टर्फ तक, हॉकी इंडिया में हर दिन बढ़ रहा झारखंड का दबदबा

    June 29, 2026
    झारखंड

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026
    Latest Posts

    बेटी RSS की करीबी, पिता और भाई ED के घेरे में… रामेश्वर उरांव परिवार क्यों चर्चा में?

    June 29, 2026

    झारखंडः नर्सरी से टर्फ तक, हॉकी इंडिया में हर दिन बढ़ रहा झारखंड का दबदबा

    June 29, 2026

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.